फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Superhero Films: कृष से लेकर शिवा तक, बाल दिवस पर जानिए किस सुपरहीरो ने की जमकर कमाई, कौन रहा फ्लॉप

Thu, 14 Nov 2024 03:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड की सुपरहीरो वाली फिल्मों के चलन को भारतीय फिल्मों ने भी अपनाया। बॉलीवुड में कई सुपरहीरो वाली फिल्में बनी हैं। इनमें से कई फिल्मों ने अच्छी कमाई की तो वहीं कुछ फ्लॉप रहीं। बाल दिवस (14 नवंबर) के मौके पर जानिए ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।

 
विज्ञापन
1 of 6
कृष-ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-रा.वन-फ्लाइंग जट - फोटो : अमर उजाला
सुपरहीरो वाली फिल्में जब भी बड़े पर्दे पर आती हैं, तो दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। ऐसी कई फिल्मों को दर्शकों ने  भारत में भी खूब पसंद किया। खासकर इन फिल्मों को बच्चे खूब देखते हैं, यह इन फिल्मों को हिट कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक बड़ा दर्शक वर्ग मिलने के कारण कुछ सुपरहीरो वाली फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। वहीं कुछ सुपरहीरो वाली फिल्मों ने काफी निराश भी किया। ऐसी ही कुछ सुपरहीरो वाली फिल्मों और उनकी कमाई पर एक नजर। इनमें से दो हिट और बाकी फ्लॉप साबित हुईं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'कृष' - फोटो : सोशल मीडिया
कृष 
साल 2006 में रिलीज हुई 'कृष' और साल 2013 में आई 'कृष 3' एक सुपरहीरो फिल्म ही थी। इसमें ऋतिक रोशन सुपरहीरो बने। उनके किरदार के पास इस फिल्म में सुपरनेचुरल पॉवर थीं, वह फिल्म में बुरे लोगों से दुनिया की रक्षा करते हैं, लोगों की मदद करते हैं। ऋतिक की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फिल्म 'कृष' का बजट महज 35 करोड़ रहा और इनसे लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई भारत में की। वहीं 'कृष 3' का बजट 94 करोड़ रुपए रहा और इस फिल्म ने भारत में 313 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। 
विज्ञापन

3 of 6
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन 
रणबीर कपूर ने अपने करियर में पहली सुपरहीरो फिल्म साल 2022 में की। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का अभी पहला ही हिस्सा दर्शकों को देखने को मिला। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो इसने भारत में लगभग 315.5 करोड़ रुपए कमाए। आगे भी इस फिल्म के दूसरे पार्ट आएंगे, जो दर्शकों को अपनी कहानी से रोमांचित करेंगे। इस फिल्म के किरदार ब्रह्मांड में छिपे हुए शक्तिशाली हथियारों को पाने की कोशिश करते हैं, इस कहानी पर पूरी फिल्म बनाई गई है। 
 

4 of 6
रा.वन - फोटो : एक्स
रा.वन 
शाहरुख खान ने रोमांटिक इमेज से हटकर सुपरहीरो वाली फिल्म बनाई और इसमें मुख्य किरदार भी किया, लेकिन उनके हिस्से सफलता नहीं आई। फिल्म बहुत ही अच्छी बनकर तैयार हुई थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर इसको मनचाही सफलता नहीं मिली। शाहरुख की रा.वन (2011) ने भारत में लगभग 156.87 करोड़ रुपए कमाए जबकि इसका बजट 130 करोड़ रुपए रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
फ्लाइंग जट - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइंग जट 
शाहरुख की तरह ही टाइगर श्रॉफ को भी सुपरहीरो बनकर असफलता का मुंह देखना पड़ा। 2016 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'फ्लाइंग जट' फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने सिर्फ 52.07 करोड़ रुपए भारत में कमाए जबकि इसका बजट 45 करोड़ रुपए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द्रोणा - फोटो : सोशल मीडिया
द्रोणा 
अभिषेक बच्चन भी इस मामले में अनलकी ही रहे, उनकी सुपरहीरो फिल्म 'द्रोणा (2008)' भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। उनकी फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी लेकिन इसने भारत में केवल 2 करोड़ रुपए ही बॉक्स ऑफिस पर कमाए। इस फिल्म की असफलता का नुकसान अभिषेक बच्चन के करियर पर भी हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें