अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, शिल्पा शेट्टी, जूही चावला जैसे सितारों के कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जो साल 2012-2013 के समय के हैं। जब यूपीए (कांग्रेस और सहयोगी दल) की सरकार थी। इन ट्वीट्स में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत की वजह से सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। उन दिनों अनुपम खेर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सबकुछ गिर रहा है। रुपये की कीमत और इंसान की कीमत। हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा रोती है।'