फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पैंतरा: बायोपिक बनने से पहले ही खिलाड़ी पूछने लगे है, कौन निभाएगा किरदार?

Fri, 13 Sep 2019 12:04 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Saina Nehwal, PV Sindhu And Pankaj Advani - फोटो : Social Media
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक के लगातार आगे खिसकते जाने के बाद अब अपनी बायोपिक बनने से पहले ही खिलाड़ियों ने अपने किरदार को परदे पर निभाने के लिए खुद ही कलाकारों के नाम प्रस्तावित करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Pankaj Advani - फोटो : Social Media
पंकज आडवाणी
स्नूकर और बिलियर्ड्स के विश्व विजेता पंकज आडवाणी ने हाल में अपनी बायोपिक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर उनके जीवन को पर्दे पर बखूबी से पेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि रणबीर कपूर की रुचि खेल में भी है। वह मुंबई के खार जिमखाना में खेलते थे। तो रणबीर कपूर जैसा कोई एक्टर मेरे किरदार को प्ले कर सकता है। वह बहुत ही इंटेंस एक्टर हैं। उनका अभिनय हम रॉकस्टार सरीखी फिल्मों में देख ही चुके हैं।'
विज्ञापन

3 of 7
PV Sindhu - फोटो : Social Media
पीवी सिंधू
पीवी सिंधू ने हाल में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। इस उपलब्धि के बाद फिल्म जगत में उनपर बायोपिक बनने की चर्चा भी शुरू हो गई है। इस बारे में पीवी सिंधू का कहना है कि अगर उनपर बॉयोपिक बनती हैं तो वह चाहेंगी की दीपिका पादुकोण उनका रोल प्ले करें। उन्होंने कहा कि दीपिका फिल्म में बैडमिंटन भी अच्छा खेल लेंगी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं और वह खुद भी नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं।

4 of 7
dutee chand - फोटो : Social Media
दुती चंद
दो एशियन गेम्स सिल्वर मेडल हासिल करने वाली एथलीट दुती चंद पर कई फिल्ममेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुती ने हाल में कहा था कि अनिल कपूर और फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने उन्हें बायोपिक के राइट्स के लिए अप्रोच किया था। दुती चंद ने बताया, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मैरी कॉम' में बहुत अच्छा काम किया। वैसे मुझे नहीं पता कि अपनी बायोपिक करने के लिए किसे सलेक्ट करना चाहिए। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि कंगना रनौत मुझे स्क्रीन पर पेश कर सकती हैं। एक्ट्रेस के तौर पर वह मुझे पसंद हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
Sania Mirza - फोटो : Social Media
सानिया मिर्जा
ग्रैंड स्लैम (डबल) का खिताब अपने नाम कर चुकी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कुछ साल पहले अपने बायोपिक में परिणीति चोपड़ा के काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी। वहीं इस साल की शुरुआत में सानिया की बायोपिक की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रोनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म के निर्माण के अधिकार लिए हैं। हालांकि लीड किरदार को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन

6 of 7
साइना नेहवाल - फोटो : pti
सायना नेहवाल
देश की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कई साल पहले यह मंशा जाहिर की थी कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी बायोपिक करें। इन दिनों इस फिल्म की तैयारी चल रही है। जहां पहले साइना के किरदार को श्रद्धा कपूर निभा रही थीं वहीं अब पर्दे पर उनका किरदार परिणीति चोपड़ा निभाएंगी। फिल्म का नाम साइना रखा गया है जिसे अमोल गुप्ते निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
अपकमिंग बॉयोपिक
आने वाले समय में दर्शकों को एक के बाद एक कई महान खिलाड़ियों पर बायोपिक देखने को मिलेगी जिसमें पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल, शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर और शूटर अभिनव बिन्द्रा की बायोपिक शुमार है। वहीं बैडमिंटन कोच गोपीचंद, महान हॉकी प्लेयर ध्यान चंद, भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और एथलीट पीटी ऊषा पर बायोपिक बनने की चर्चा है। फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक भी बननी शुरू हो चुकी है। इसका नाम मैदान रखा गया है जिसमें मुख्य किरदार में अजय देवगन दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें