बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा का चार्म अभी भी बरकरार है। हाल ही में उन्हें विराट-अनुष्का के मुंबई रिसेप्शन में देखा गया था। यहां रेखा ने बनारसी सिल्क साड़ी में जलवा बिखेरा था। आज भी रेखा करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आनंद महिंद्रा
रेखा की कातिल अदाओं के कायल एक उद्योगपति भी हो गए हैं। इस उद्योगपति ने पहले भी रेखा की तारीफ की थी, लेकिन इस बार 63 साल की रेखा को परफॉर्म करते हुए देखकर अरबपति आनंद महिंद्रा खुद को ना रोक सके।
#whatsappwonderbox
I have heard people say a million times that ‘Age is just a number.’ But a picture (or video) is worth a thousand words and this clip illustrates the point more emphatically than that tired quote.. Bravo Rekhaji for showing us a glimpse of eternal youth pic.twitter.com/42OxjjS32P
— anand mahindra (@anandmahindra) December 28, 2017
विज्ञापन
3 of 5
rekha
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘ मैंने लोगों को लाखों बार कहते हुए सुना है कि उम्र तो महज एक संख्या है, लेकिन एक तस्वीर या वीडियो हजार शब्दों के बराबर होता है और ये वीडियो क्लिप इस प्वाइंट को थके कहावत की बजाय जोरदार तरीके से दिखाता है…जोरदार रेखा जी…हमें अपने सदाबहार सौंदर्य की एक झलक दिखाने के लिए।’
4 of 5
rekha
दरअसल रेखा रियलिटी शो सुपर डांसर में पहुंची थीं। यहीं उन्होंने ये शानदार पफॉर्मेंस दी। इसमें रेखा बच्चों के साथ अपने फेमस गाने ‘इन आंखों की मस्ती के’पर परफॉर्म कर रही हैं। गाने में रेखा का अंदाज देखकर आनंद महिंद्रा खुद को रोक नहीं पाए।
वीडियो में रेखा का परफॉर्मेंस देखकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर हक्की-बक्की रह गई थीं। हाल ही में रेखा को स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तब रेखा ने अपने मुकाबले स्मिता पाटिल को कहीं ज्यादा बेहतर अभिनेत्री बताया था।