टेलीविजन का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो के कई सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी शो की लोकप्रियता में किसी भी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
टेलीविजन का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो के कई सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी शो की लोकप्रियता में किसी भी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है। इसके लिए हर नए सीजन को फैंस उसी चाव और लगाव से देखते हैं। दर्शकों के इसी प्यार को देखते हुए मेकर्स ने शो का नया सीजन शुरू कर दिया है। बीते शनिवार 10 सितंबर से इंडियन आइडल का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। यह शो एक बार फिर अपने विनर की तलाश में लंबा सफर तय करने वाला है। ऐसे में जानते हैं इंडियन आइडल के बीते 12 सीजन के विनर आप कहां और क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 13
अभिजीत सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत सावंत
इंडियन आइडल की शुरुआत साल 2005 से हुई थी। शो के इस सीजन को अभिजीत सावंत ने जीता था। पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद से ही वह काफी मशहूर हो गए थे। हालांकि, 1-2 एल्बम्स के बाद ही अभिजीत अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
3 of 13
संदीप आचार्य
- फोटो : फाइल
संदीप आचार्य
इंडियन आईडल 2 को संदीप आचार्य ने जीता था। इस शो को जीतने के बाद उन्हें एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। यह वही सीजन था, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, लेकिन वह इस शो में तीसरे राउंड से ही बाहर हो गई थीं। वही संदीप आचार्य की बात करें तो साल 2013 में संदीप ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
4 of 13
प्रशांत तमांग
- फोटो : Social media
प्रशांत तमांग
इंडियन आइडल के तीसरे सीजन में नजर आए प्रशांत तमांग ने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया था। अपने आवाज के इसी जादू के चलते उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इंडियन आईडल जीतने से पहले प्रशांत पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गाते थे। हालांकि अब वह क्या कर रहे हैं इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 13
सौरभी देवबर्मा
- फोटो : Social media
सौरभी देवबर्मा
सौरभी देवबर्मा ने इंडियन आइडल 4 का खिताब अपने नाम किया था। इस शो की ट्रॉफी जीतने वाली सौरभी पहली फीमेल कंटेस्टेंट थीं। कपिल थापा को हराते हुए सौरभी ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था और बाद में दोनों ने आपस में शादी भी रचाई थी।
विज्ञापन
6 of 13
श्रीराम चंद्र मयनमपति
- फोटो : Social media
श्रीराम चंद्र मयनमपति
'इंडियन आइडल 5' की ट्रॉफी श्रीराम चंद्र मयनमपति नेअपने नाम की थी। अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल का जीतने वाले श्रीराम चंद्र ने शो जीतने के बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
7 of 13
विपुल मेहता
- फोटो : Social media
विपुल मेहता
'इंडियन आइडल' के छठे सीजन को विपुल मेहता ने जीता था। शो के इस सीजन में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना विपुल मेहता शो जीतने के बाद कुछ खास हालिस नहीं कर सके और फिलहाल वह क्या कर रहे हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
8 of 13
अंजना पद्मनाभन
- फोटो : Social media
अंजना पद्मनाभन
'इंडियन आइडल 7' के साथ ही 'इंडियन आइडल जूनियर' के तौर पर हुई। शो के इस नए फॉर्मेट में बच्चों ने गायिकी में अपना हुनर दिखाया था। साल 2013 में आए इस शो को अंजना पद्मनाभन ने जीता था। इसी के साथ वह पहली 'इंडियन आइडल जूनियर' विनर बनी थीं।
9 of 13
अनन्या श्रीतम नंदा
- फोटो : Social media
अनन्या श्रीतम नंदा
'इंडियन आइडल 8 (इंडियन आइडल जूनियर सीजन 2)' की ट्रॉफी अनन्या श्रीतम नंद ने अपने नाम की थी। अनन्या श्रीतम नंदा अपनी आवाज का जादू लोगों पर जमकर चलाया था।
10 of 13
एलवी रेवंत
- फोटो : Social media
एलवी रेवंत
'इंडियन आइडल' 9 का विजेता एलवी रेवंत थे। इस सीजन जीतने के बाद एलवी रेवंत को इनामी धनराशि के साथ ही सोनी म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
11 of 13
सलमान अली
- फोटो : Social media
सलमान अली
'इंडियन आइडल' 10 का खिताब सलमान अली ने अपने नाम किया था। इस शो के बाद सलमान अली की इसके बाद लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। वह आए दिन स्टेज और अन्य सिंगिंग रियलिटी शोज में नजर आते रहते हैं।
सनी हिंदुस्तानी
सनी हिंदुस्तानी ने 'इंडियन आइडल 11' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया था। 'इंडियन आइडल' बनने पर सनी को एक फिल्म में गाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
पवनदीप राजन
'इंडियन आइडल 12' को विजेता रहे पवनदीप राजन अपनी आवाज के लिए हर किसी के बीच मशहूर है। सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते हुए उन्होंने इस शो को जीता था। इंडियन आइडल जीतने के बाद वह लगातार सिंगिंग रियलिटी शोज में नजर आ रहे हैं।