फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो में गीतकार संतोष आनंद की ‘लाचारी’ दिखाकर टीआरपी बटोरने की कोशिश, मेकर्स और नेहा कक्कड़ पर भड़के यूजर्स

Wed, 24 Feb 2021 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय है लेकिन हर बार इसे किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। हाल ही में मेकर्स ने मशहूर गीतकार संतोष आनंद को बुलाया। जिसके बाद यूजर्स इसलिए भड़क उठे कि उनकी लाचारी और गरीबी दिखाकर टीआरपी बटोरने की कोशिश हुई।
विज्ञापन

2 of 5
संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इक प्यार का नगमा है गाना लिखने वाले संतोष आनंद शो में शूटिंग के लिए व्हील चेयर पर आए। शो में उनकी निजी जिंदगी और हालात के बारे में बताया गया जिसे सुनकर हर किसी के आंखों में आंसू आ गए। शो में उन्हें पांच लाख रुपये की मदद दी गई और इसका प्रचार भी किया गया। ये खबर सबसे पहले अमर उजाला ने ही प्रकाशित की थी। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने मेकर्स पर भड़ास निकाली। यूजर्स ने आरोप लगाया कि संतोष आनंद की गरीबी को भुनाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

3 of 5
संतोष आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक यूजर ने नेहा कक्कड़ के बारे में लिखा कि 'मदद कैमरे के पीछे करनी चाहिए थी सेट पर बुलाकर नहीं। हालांकि मैंने शो नहीं देखा लेकिन ये तो तय है कि उनको पहले ही मालूम होगा संतोष आनंद जी के बारे में। उनको शो पर आने की फीस बिना बताए ज्यादा दी जा सकती थी। व्यक्तिगत मिलकर पोती बनकर मदद की जा सकती थी। शो पर नहीं।'
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘ये नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल में इतना क्यों रोती है?’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
एक अन्य ने तो लिखा कि ‘यह नेहा कक्कड़ के पीआर का काम है।‘
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें