रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' कई दिनों से विवादों में बना हुआ है। पिछले दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है।' इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी अमित कुमार का मजाक उड़ाया था। लेकिन ये बात यही नहीं रुकी इसके बाद इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता और सिंगर अभिजीत सावंत ने भी शो के ड्रामे और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी बात रखी। लगातार चर्चा में बने इस शो को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस विशेष एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उनके अलावा, मंच पर सिंगर कुमार सानू, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा पौडवाल भी थे। खबरों के अनुसार, जब कुमार सानू ने एक कंटेस्टेंट की गायिकी की तारीफ की, तो शो के होस्ट आदित्य नारायण ने ऐसा सवाल किया था, जिसके बाद दर्शक उन्हें ट्रोल करने लग गए थे।