फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए नचिकेत लेले, नाराज फैंस ने मेकर्स पर लगाए कई आरोप

Tue, 30 Mar 2021 10:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नचिकेत लेले - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में शॉकिंग एलिमिनेशन देखने मिला है। शो के सबसे टैलेंटेड कंटेस्टेंट में से एक और कमाल के परफॉर्मर नचिकेत लेले शो से बाहर हो गए। इस एलिमिनेशन से हर कोई हैरान रह गया है। वहीं, नचिकेत के फैंस शो मेकर्स के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। शो के होस्ट आदित्य नारायण ने ये घोषित कर दिया कि पिछले हफ्ते के वोटों के आधार पर कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा। ऐसे में सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से डोम्बिवली महाराष्ट्र के नचिकेत लेले शो से बाहर हो गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद दानिश, सवाई भाट और नचिकेत लेले - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नीतू कपूर के साथ फिल्माए गए इस एपिसोड में तीन दावेदार मोहम्मद दानिश, सवाई भाट और नचिकेत जनता के कम वोट्स मिलने की वजह से बॉटम थ्री में थे।  इन तीनों में से सबसे कम वोट मिलने की वजह से नचिकेत लेले एलिमिनेट हुआ।  
विज्ञापन

इसपर नचिकेत के फैंस मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस ने नचिकेत के एलिमिनेशन को 'अनफेयरट बताया है। सोशल मीडिया पर नचिकेत के फैंस का कहना है कि नचिकेत को लेकर किया गया फैसला बिल्कुल भी सही नहीं था। इंडियन आइडल में गाने के बजाए कंटेस्टेंट की इमोशनल कहानी को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। 

4 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : Instagram
एक फैन ने कहा, 'इंडियन आइडल के मंच पर जिस तरह से नचिकेत ने 'एक चतुर नार' गाया था, उस तरह से और कोई नहीं गा सकता'। इससे पहले भी सवाई भट्ट और शो विवादों में आ गया था। बीते दिनों शो के दर्शकों ने इंडियन आइडल पर पहले सवाई की गरीबी दिखाने और फिर गीतकार संतोष आनंद की लाचारी का इस्तेमाल टीआरपी के लिए करने पर मेकर्स की खिंचाई की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सोनी टीवी के इस चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' से अब तक छह दवेदार बाहर जा चुके हैं। अब टॉप 9 में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, अंजलि गायकवाड़, आशीष कुलकर्णी, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया और सवाई भाट रह गए हैं।  पवनदीप को इस प्रतियोगिता के सम्भाव्य विजेता के तौर पर देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें