फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल 12' में इस कंटेस्टेंट के गाने से नाराज होकर शो को छोड़कर चले गए अनु मलिक, वीडियो आया सामने

Sat, 20 Mar 2021 10:07 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनु मलिक और नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में इस वीकेंड बड़ा धमाका होने वाला है। शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन इस बार वीकेंड में दिखाया जायेगा कि एक कंटेस्टेंट के गाने को सुनकर शो में मेहमान के तौर पर पहुंचे सिंगर अनु मलिक नाराज होकर और शो को बीच में ही छोड़कर बाहर चले जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनु मलिक और उदित नारायण - फोटो : Instagram
सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि इस बार वीकेंड में गायक उदित नारायण और अनु मलिक मेहमान बनकर शो में पहुंचेंगे। जहां पर हर कंटेस्टेंट सिंगर्स के सामने अपनी आवाज का जादू चलाएंगे। इसी में से एक कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने गाना शुरू किया तो अनु मलिक नाराज हो गए और बाहर चले गए। 

विज्ञापन

3 of 5
कंटेस्टेंट पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
वीडियो में दिखाया गया है कि पवनदीप ने 'रिफ्यूजी' फिल्म का गाना 'पंछी नदिया पवन के झोंके' गाना गा रहे हैं, जो सबको पसंद आया और सब वाहवाही कर रहे हैं, लेकिन अनु मलिक अपनी सीट से उठते हुए बोले, 'बस अब बहुत हो गया। क्या चल रहा है? छोड़ो भैया छोड़ो।'

4 of 5
अनु मलिक - फोटो : Instagram
इसके बाद अनु मलिक अपना माइक्रोफोन निकालकर बाहर निकल जाते हैं। नेहा कक्कड़ तक मुंह पर हाथ रखे हैरानी से देखती रह जाती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया बोलते हैं, 'अरे ये सच में चले गए क्या?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनु मलिक - फोटो : सोनी
बता दें कि साल 2004 से लेकर 2019 तक अनु मलिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज रहे थे। लेकिन साल 2019 में मीटू अभियान में सिंगर का नाम आने के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया था। फिलहाल, इस वीकेंड का शो काफी दिलचस्प होने वाला है। तभी पता चलेगा कि आखिर अनु मलिक शो को छोड़कर बाहर क्यों चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें