इंडियन आइडल का सीजन 12 पिछले कुछ दिनों से काफी विवादों में चल रहा है। तो वही दूसरी तरफ दर्शकों को शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों के चहेते कंटेस्टेंट्स अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस से उनका दिल जीत चुके हैं और यही वजह है कि लोगों को फिनाले का इंतजार है। सभी को जानना है कि आखिर शो का विजेता कौन होगा। खैर, इस बारे में तो अभी कोई खास जानकारी आई नहीं लेकिन शो के होस्ट आदित्य नारायण ने शो के फिनाले को लेकर कुछ खास बातें कही है। उन्होंने बताया है कि शो का फिनाले कब है और ये कैसे होने वाला है।
आदित्य नारायण ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'