फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को तय हुई आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी, सामने आई कार्ड की तस्वीर!

Mon, 13 Jan 2020 12:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल' सीजन 11 को जज कर रही हैं। शो में नेहा कभी रोती नजर आती हैं तो कभी किसी कंटेस्टेंट की आर्थिक मदद करती दिखती हैं। नेहा के साथ इस शो को विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं । पिछले दिनों सेट पर ही नेहा की शादी इस शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण से तय हो गई । 
विज्ञापन

2 of 5
aditya narayan neha kakkar - फोटो : social media
दरअसल, नेहा और आदित्य का परिवार शो में मेहमान बनकर पहुंचा था । यहीं पर दोनों परिवार मिले और उन्होंने शगुन देकर नेहा और आदित्य की शादी पक्की की। आदित्य के पिता सिंगर उदित नारायण शो में अलका याग्निक के साथ पहुंचे थे । यहां उन्होंने कहा कि वो ये शो इसलिए देखते हैं क्योंकि वो नेहा को अपनी बहू बनाना चाहते हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
wedding card - फोटो : social media
इसके बाद शो में नेहा के पैरेंट्स और आदित्य की मां दीपा नारायण भी आती हैं । सभी एक-दूसरे से गले मिलते हैं । इस दौरान जज और सभी कंटेस्टेंट नेहा की शादी की बात सुनकर बेहद खुश होते हैं । वहीं आदित्य नाचते हुए नजर आते हैं । दोनों परिवारों ने मिलकर सेट पर ही शादी की तारीख भी पक्की कर दी है । 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा और आदित्य की शादी की डेट 14 फरवरी निकली है । शादी की तारीख पक्की होने के बाद विशाल कहते हैं कि अगर 14 को शादी है तो 1 फरवरी को मेहंदी की रश्म होनी चाहिए। इस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि लगवा लेंगे मेहंदी यार। वहीं अलका याग्निक भी नेहा और आदित्य की शादी तय होने की खुशी में गाना गाती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, उदित नारायण - फोटो : Social Media
अब देखना ये है कि सच में आदित्य और नेहा की शादी 14 तारीख को होती है या फिर ये सब एक मजाक है । हालांकि शो देखने वालों को पता चल जाएगा कि ये सारा वाकया मजाक में चल रहा है । आदित्य, शो में अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं । फिलहाल आदित्य और नेहा सिंगल हैं ।

'छपाक' और 'तानाजी' को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिन में जुटा लिए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें