दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने की वजह से भारत में राजनीति का खास महत्व है। बॉलीवुड में भी समय-समय पर फिल्मकारों ने पॉलिटिक्स को अपने-अपने दृष्टिकोण से दिखाने की कोशिश की है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें देश के राजनीतिक हालात दिखाए गए हैं। वहीं, कई ऐसी फिल्मों का भी निर्माण किया जा चुका है जो छात्र राजनीति पर आधारित हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें स्टूडेंट पॉलिटिक्स को दिखाने की कोशिश की गई है।