फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' विवाद: टूटा फिल्म इंडस्ट्री का सब्र, अब होगा BLACKOUT

Sun, 26 Nov 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
पद्मावती ट्रेलर - फोटो : SELF
जिस तरह फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, उससे फिल्म इंडस्ट्री काफी परेशान है। एक तरफ फिल्म में निर्माताओं के करोड़ों रुपये दांव पर हैं, वहीं इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसे अपने काम करने की आजादी को भी खतरा मान रहे हैं। लिहाजा, सबने मिलकर रविवार को ब्लैकआउट का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Padmavati
इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने इंडस्ट्री की 20 अन्य संस्थाओं के साथ मिल कर फैसला किया है कि वह 26 नवंबर को 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट करेंगे। आईएफटीडीए के अशोक पंडित ने कहा, 'हम संजय लीला भंसाली और फिल्म 'पद्मावती' को अपना समर्थन जारी रखेंगे क्योंकि यह एक क्रियेटिव इंसान का हक है कि वह जैसे चाहे कहानी अपने तरीके से कह सकता है।'
विज्ञापन

3 of 4
Padmavati
अशोक पंडित ने कहा, 'संजय एक जिम्मेदार फिल्ममेकर हैं और इतिहास के किसी विषय पर फिल्म बनाना आसान नहीं होता। फिल्म के प्रति अपनी एकजुटता दर्शाते हुए मुंबई में मौजूद सभी शूटिंग यूनिट्स में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा, लाइट्स बंद कर दी जाएंगी और उस दौरान कोई शूटिंग नहीं होगी।'
विज्ञापन

4 of 4
padmavati
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी गई है। करणी सेना नामक एक संस्था फिल्म का विरोध कर रही है, वहीं सेंसर बोर्ड का भी कहना है कि फिल्म को पास करने में वक्त लगेगा क्योंकि उन्हें इस विषय में इतिहासकारों की राय लेनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें