फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकीं केवल इन सात निर्देशकों की फिल्में, लिस्ट में बॉलीवुड के बस दो नाम

Sat, 11 Jan 2025 08:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office: हालिया वर्षों में भारतीय सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें से सात प्रमुख निर्देशकों की फिल्मों ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
1 of 9
भारतीय निर्देशक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों ने हाल के वर्षों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ये फिल्में शानदार निर्देशन, बेहतरीन अभिनय और जबर्दस्त कहानी  की वजह से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। इन फिल्मों की सफलता के पीछे अभिनेता के साथ निर्देशकों का भी बड़ा हाथ रहा। आइए जानते 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्मों और उनके निर्देशकों के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
फिल्म 'दंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
दंगल- नितेश तिवारी
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी दंगल भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह फिल्म महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों की प्रेरणादायक सच्ची कहानी पर आधारित थी। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपार सफलता प्राप्त की। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2070.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन

3 of 9
'पुष्पा 2' के सेट पर सुकुमार और अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2: द रूल- सुकुमार
पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सु्कुमार ने किया है। फिल्म ने भारत के साथ विदेश में भी अच्छा कारोबार किया है। अल्लू अर्जुन की भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने में सफल रही है। इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा सबसे कम समय में पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म का शानदार एक्शन और इमोशन हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस फिल्म ने अब तक 1831 करोड़ का वैश्विक कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Day 37 Box Office: न 'गेमचेंजर' न 'फतेह', कोई नहीं रोक सका पुष्पराज का रथ, जानें 37वें दिन का कलेक्शन

4 of 9
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस एस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस एस राजामौली
एस एस राजामौली का नाम भारतीय सिनेमा में सबसे बड़े निर्देशकों में लिया जाता है। बाहुबली 2 उनके निर्देशन का शानदार उदाहरण है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसके भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में जबर्दस्त कमाई कर कामयाबी के झंडे गाड़े। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1814 करोड़ रुपये बटोरे। 
विज्ञापन

5 of 9
'मॉडर्न मास्टर्स-एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरआरआर- एस एस राजामौली
आरआरआर भी एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर की शानदार अदाकारी देखने को मिली थी। फिल्म ने 1230 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

6 of 9
केजीएफ चैप्टर 2- प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम
केजीएफ चैप्टर 2- प्रशांत नील
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ चैप्टर 2 में यश की शानदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खूब खींचा। फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक्शन ड्रामा की नई परिभाषा दी। इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर भी काफी सराहा गया। फिल्म ने विश्वभर में कुल 1208 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन

7 of 9
जवान- एटली - फोटो : इंस्टाग्राम
जवान- एटली
एटली के निर्देशन में बनी जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे थे। फिल्म की कहानी से लेकर इसका एक्शन तक लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया था। यह किंग खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1160 करोड़ रुपये की कमाई की है।

8 of 9
कल्कि 2898 एडी, नाग अश्विन - फोटो : एक्स, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी- नाग अश्विन
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी अपनी कहानी और विजुअल्स की वजह से दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रही थी। 1000 करोड़ी क्लब में यह फिल्म भी शामिल है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1060 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

9 of 9
पठान- सिद्धार्थ आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
पठान- सिद्धार्थ आनंद
सिद्धार्थ आनंद की पठान से शाहरुख खान ने जबर्दस्त वापसी की थी। रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी थे। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1055 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें