इस साल भी कई सितारों के घर में किलकारी गूंजेगी। सलमान खान की बहन अर्पिता खान, टीवी ऐक्ट्रेस कांची कौल जैसी हीरोइनें इसी साल मां बनी हैं। 2016 इन माओं के लिए भी जिंदगी का वो सबसे हसीन पल लेकर आया है। कुछ का ये पहला मौका है तो कुछ दूसरी बार मां बन रही हैं।
विज्ञापन
2016 में मां बनेंगी ये हीरोइनें
2 of 7
कई दिनों से अटकलें देत थीं कि क्या शाहिद कपूर पिता बनने जा रहे हैं? लैकमे फैशन शो में जब मीरा राजपूत पहुंची तो उनका बेबी बंप भी दिखा और कुछ ही दिन बाद उनकी खास दोस्त और डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने उन दोनों की तस्वीर डाली जिसमें उन्होंने मीरा की प्रेगनेंसी की तरफ इशारा किया। यहां भी उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था। बात तब साफ हो गई जब फिल्म उड़ता पंजाब के ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुद शाहिद ने कबूल किया कि वे बाप बनने वाले हैं। शाहिद-मीरा की शादी को एक साल भी नहीं हुआ है और 22 साल की मीरा पहली बार मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
2016 में मां बनेंगी ये हीरोइनें
3 of 7
29 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर हरबजन सिंह और ऐक्ट्रेस गीता बसरा भी पहली बार माता-पिता का सुख भोगने जा रहे हैं। गीता की डिलीवरी लंदन में होगी।
2016 में मां बनेंगी ये हीरोइनें
4 of 7
जेनीलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की जिंदगी में ये खुशी दोबारा कदम रख रही है। 2014 में ही जेनीलिया ने पहले बच्चे रियान को जन्म दिया था। हाल ही में वे अर्पिता खान की गोदभराई में भी दिखी थीं और वे दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। जेनीलिया और रितेश की शादी फरवरी 2012 में हुई थी।
विज्ञापन
2016 में मां बनेंगी ये हीरोइनें
5 of 7
क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका भी प्रेगनेंट हैं। सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की ये तस्वीर डाली जिसमें वे गुड़िया को नैपी पहनाती दिख रही हैं। साथ में कैप्शन लिखा था ' प्रैक्टिस जारी रखो, कुछ दिन में हमें ये साथ में करना है।' सुरेश ने ये तस्वीर डाल कर सबूत दे दिया कि वे पिता बनने वाले हैं। इनकी शादी भी 2015 में ही हुई थी।
विज्ञापन
2016 में मां बनेंगी ये हीरोइनें
6 of 7
चर्चित टीवी ऐक्ट्रेस रहीं श्वेता सालवे काफी वक्त से पर्दे से दूर हैं क्योंकि वे अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले श्वेता ने समंदर किनारे बिकनी पहने बेबी बंप के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। वे अपने पति हर्मित के साथ छुट्टियां मना रही थीं। श्वेता की शादी 2012 में हुई थी और ये उनका पहला बच्चा है।
श्वेता ही नहीं, छोटे पर्दे की दूसरी हीरोइन चाहत खन्ना भी पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से लोकप्रिय हुईं चाहत की दूसरी शादी 2013 में हुई थी और ये उनका पहला बच्चा है। पहली शादी से उनका कोई बच्चा नहीं है। चाहत एक बेटी भी गोद लेना चाहती हैं। यानी इस साल सिने जगत और क्रिकेट की दुनिया में खूब किलकारियां गूंजेंगी।