बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता दुनिया भर में है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अब अमेरिका में अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी की झलक देखने को मिली है। दरअसल, न्यू जर्सी के एडिसन सिटी में रहने वाले एक भारतीय अमेरिकी परिवार ने अपने घर पर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को स्थापित किया है। इस दौरान एक शानदार जश्न का आयोजन भी किया गया, जिसमें नेता अल्बर्ट जसानी भी शामिल हुए।