फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Re-Release Films: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई

Fri, 07 Mar 2025 08:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Re-Release Movies: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का ट्रेंड चल रहा है। इस दौरान कुछ फिल्मों ने री-रिलीज के बाद जबर्दस्त कमाई की है। आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने री-रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की।
विज्ञापन
1 of 7
री-रिलीज फिल्मों में किसने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ वक्त से सिनेमाघरों में पुरानी फिल्मों को री-रिलीज करने का सिलसिला चल पड़ा है। इस लिस्ट में अब नमस्ते लंदन का नाम भी जुड़ गया है। वहीं आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो अब तक री-रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में बन चुकी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
सनम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane
सनम तेरी कसम
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' पिछले महीने दोबारा रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और इसने 41 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी सफलता को देखकर कई निर्माता अपनी पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
तुम्बाड - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
तुम्बाड
सोहुम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' साल 2018 में रिलीज हुई थी। उस वक्त यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन 2024 में री-रिलीज होने के बाद इसने 20 करोड़ रुपये कमाए। इसने अपनी पहली रिलीज से भी ज्यादा कमाई कर सबको हैरान कर दिया।

4 of 7
घिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
घिल्ली
2004 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'घिल्ली' के हिंदी वर्जन को दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया। दलपति विजय की इस फिल्म ने पहले दिन और वीकेंड पर शानदार कमाई की और कुल 24.25 करोड़ रुपये जुटाए।
विज्ञापन

5 of 7
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 2013 में सुपरहिट रही थी। री-रिलीज के बाद भी लोगों ने इसे खूब प्यार दिया और यह फिल्म एक हफ्ते में 25 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

6 of 7
रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार
'रॉकस्टार' को 14 जनवरी, 2025 को दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य अभिनय निभाया है। इस फिल्म की कहानी से लेकर दर्शकों को फिल्म के गाने बेहद पसंद आए थे। फिल्म ने दोबारा रिलीज में 10 करोड़ की कमाई की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नमस्ते लंदन - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
नमस्ते लंदन
इन फिल्मों की दोबारा रिलीज के बाद अब अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' 14 मार्च को होली के मौके पर दोबारा रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अक्षय ने लिखा, 'इस फिल्म के गाने, डायलॉग और रोमांस को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें