पर्दे पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का जलवा है। एक के बाद एक हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में अपना धमाल मचाने उतर रही हैं। जहां कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। तो वहीं, कुछ का बंटाधार होता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में भी कई फिल्में रिलीज की कतार में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में एक नाम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' का भी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। बावजूद इसके फिल्म एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, बॉलीवुड की कुछ और भी फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्होंने ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं, चलिए जान लेते हैं-