एलएसी पर चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।