फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले ये 5 'हीरो', जिन्होंने 'बार्डर' पार कर 'एलओसी' में फहराया 'तिरंगा'

Tue, 26 Feb 2019 03:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
विज्ञापन
1 of 6
bollywood actor play army Major role - फोटो : amar ujala
बीते दिनों पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। भारत में लगातार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही थी। इसी बीच आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) में घुसकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि इस ऑपरेशन में वासुसेना ने हिंदी सिनेमा के जांबाज हीरो की तरह भूमिका निभाई। जी हां, बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी फिल्में रहीं हैं जिसमें कलाकारों ने शानदार किरदार से दुश्मनों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक नजर ऐसी ही किरदार और कलाकारों पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sanjay dutt in loc - फोटो : social media
किरदार- लेफ्टिनेंट कर्नल वाई.के. जोशी (संजय दत्त)
फिल्म- LoC कारगिल


भारतीय सेना पर आधारित यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में संजय दत्त ने लेफ्टिनेंट कर्नल वाई.के. जोशी का किरदार निभाया। उनके इस किरदार ने दर्शकों के दिलों को जीता। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Harshvardhan Rane in paltan - फोटो : social media
किरदार- मेजर हर्षवर्धन सिंह (हर्षवर्धन राणे)
फिल्म- पलटन


'बॉर्डर' और 'एलओरसी' जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक जे.पी. दत्ता की फिल्म पलटन पिछले साल रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्टर हर्षवर्धन राणे ने मेजर हर्षवर्धन सिंह का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस किरदार में उन्होंने फिल्म में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

4 of 6
Raaj Kumar - फोटो : social media
किरदार- ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह (राजकुमार)
फिल्म- तिरंगा


देशभक्ति से प्रेरित फिल्म तिरंगा में एक्टर राजकुमार का किरदार आज भी कई दर्शकों को याद होगा। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके सवांद आज भी सुपरहिट हैं। ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह इस फिल्म में बड़े की शानदार तरीके से दुश्मनों की साजिशों को नेस्तनाबुत करता है।
विज्ञापन

5 of 6
film Border - फोटो : social media
किरदार- मेजर कुलदीप सिंह (सनी देओल)
फिल्म- बॉर्डर


फिल्म बॉर्डर भारतीय सेना पर बनी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 1997 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जे.पी. दत्ता किया था। फिल्म में फैजियों की निजी और युद्ध के मैदान की जिंदगी को बेहद बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Major Saab - फोटो : social media
किरदार- मेजर जसबीर सिंह राणा (अमिताभ बच्चन)
फिल्म- मेजर साब


अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और सोनाली बेंद्रे अभिनित फिल्म मेजर साब साल 1998 में आई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने आर्मी मेजर का किरदार निभाया था, जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म मेजर साब अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की हिट फिल्मों में से एक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें