फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदर कुमार के वायरल वीडियो पर आया पत्नी का बयान, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई सारी सच्चाई

Tue, 15 May 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इँदर कुमार
पिछले साल 28 जुलाई 2017 को सलामन खान के कोस्टार इंदर कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया था । हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिससे उनकी मौत पर सवाल उठने लगे थे । वीडियो में इंदर सुसाइड करने की बात कह रहे थे । जबकि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी ।
विज्ञापन

2 of 8
इँदर कुमार
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया । अब इस वीडियो को लेकर इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी सराफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है । पल्लवी ने इस वीडियो का सच बताया । उन्होंने बताया कि यह वीडियो फिल्म का एक सीन है जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है । 
विज्ञापन

3 of 8
इँदर कुमार
पल्लवी ने कहा, 'यह असली वीडियो नहीं है । ये एक फिल्म 'फटी पड़ी है यार' का एक सीन है । इस सीन की शूटिंग डेढ़ साल पहले की गई थी । ये दुख की बात है कि लोग इस फिल्म के सीन और उनकी रियल लाइफ को लेकर कंफ्यूज हो गए ।' जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इंदर के रिश्तेदार भी परेशान हो गए । अगली स्लाइड में देखें वीडियो... 

4 of 8
इंदर कुमार
इंदर के एक रिश्तेदार जतिन धारणा ने कहा, 'भाभी ने मुझे फिल्म का ये सीन भेजा । वो बहुत दुखी हैं । वो पहले से ही कोर्ट में ये साबित करने की कोशिश कर रही हैं कि इंदर पर लगे रेप के आरोप झूठे हैं । वो अपनी पांच साल की बेटी के साथ अकेले ये सब कर रही हैं ।'

विज्ञापन

5 of 8
इंदर कुमार
'इन सब के बीच ऐसा वीडियो सामने आ गया । मैं उन्हें इन सब में शामिल नहीं करना चाहता था, क्योंकि वो पहले से ही काफी कुछ झेल रही हैं । इंदर भाई ने यह फिल्म काफी समय पहले की थी । यह एक कम बजट वाली फिल्म थी ।'
विज्ञापन

6 of 8
इंदर कुमार
'मैंने खुद यह फिल्म देखी है और जब यह सीन शूट हो रहा था तो मैं सेट पर मौजूद था । यह सीन एकदम रियल स्टाइल में शूट हुआ था । ऐसा लग रहा था जैसे वो सुसाइड करना चाहता है । इस फिल्म के डायरेक्टर प्रेम एम गिरधानी हैं । मैंने उन्हें भी कॉल किया था ।'
विज्ञापन

7 of 8
इंदर कुमार
'मैं चाहता था कि वो खुद आकर बताएं कि यह फिल्म का सीन है और वो इसके लिए तैयार भी हो गए ।' पत्नी पल्लवी का कहना है कि परिवार ने इंदर की मौत के बारे में कोई झूठ नहीं बोला और ना ही ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है । 
विज्ञापन

8 of 8
इंदर कुमार
'हम ऐसा कभी नहीं करेंगे । इंदर के डेथ सर्टिफिकेट पर भी उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक ही लिखा है । हम ऐसा क्यों करेंगे ।' पल्लवी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह साफ हो गया है कि इंदर का वीडियो फिल्म का एक सीन है । बता दें कि यह वीडियो यूट्यूब पर रामगोपाल प्रोडक्शन ऑफीशियल के अकाउंट से 12 मई को पब्लिश किया गया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें