फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आदतों के कारण इंदर को छोड़ गई थी गर्भवती पत्नी, पति और ईशा के रिश्ते का खोला था सच

Mon, 26 Aug 2019 11:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंदर कुमार - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का जन्मदिन 26 अगस्त को होता है। इंदर कुमार फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। उनकी पूर्व पत्नी सोनल कारिया ने इंदर कुमार के निधन के बाद स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को इंटरव्यू दिया था। सोनल कारिया ने इंटरव्यू में इंदर की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे। सोनल इस समय अमरावती में हैं और अपने पति दीपेश और बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। इंदर और सोनल की भी एक बेटी खुशी है, जो सोनल के पिता के पास रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
inder kumar - फोटो : file photo
दूसरी बेटी राशि सोनल और दीपेश की है। इंदर से शादी टूटने के बारे में सोनल ने कहा था, 'वो ईशा कोपिकर को भूल नहीं पाया था। शायद ये पहले प्यार का असर था। वो कई बार मुझसे कहता था कि मैं ईशा से मिलने जा रहा हूं। मैं उससे कहती थी कि उसे घर पर ही बुला लो लेकिन वो नहीं मानता था।' सोनल ने कहा, 'हमारे डिवॉर्स के बाद भी वो शायद ईशा के टच में था। वो कभी कुछ बोलता नहीं था लेकिन मुझे दिखता था कि वो ईशा को भुला नहीं पा रहा है। ये सब मैंने शादी के समय भी सुना था लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया था।'

पढ़ें: सलमान को 'गोली मारने' वाले इस हीरो ने उनके लिए ही दे दी थी 'जान', लोग भी हुए थे हैरान
विज्ञापन

3 of 5
इंदर कुमार - फोटो : file photo
सोनल ने आगे कहा, 'उसे शराब पीने और ड्रग्स लेने की आदत थी। ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया था। मैंने उसे रोकने की हर कोशिश कर ली थी लेकिन वो नहीं माना। वो काफी फ्रस्ट्रेट रहता था। क्योंकि उसके पास फिल्में नहीं थीं और वो अपनी ही दुनिया में खोया रहता था।' सोनल ने बताया, 'जब मैं उससे अलग हुई थी तब मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने उसे मैसेज करके बताया था कि वो एक बेटी का पिता बन गया है। लेकिन उसने कोई इंट्रेस्ट नहीं लिया। यहां तक कि उसने मेरे मैसेज का रिप्लाई तक नहीं दिया था।'

4 of 5
इंदर कुमार - फोटो : file photo
खुशी के बारे में बताते हुए सोनल ने कहा, 'मैंने खुशी को इंदर के फ्यूनरल की फोटो दिखाई तो वो कुछ समय तक शांत ही रही। खुशी अक्सर अपने पिता के बारे में पूछती है लेकिन मैं क्या बोलती। इंदर ने कई बार मेरे ऊपर हाथ उठाया। ये सब तो चलता रहता था। लेकिन एक समय ऐसा आया जब मैं और सहन नहीं कर सकती थी।' सोनल ने इंदर की पत्नी पल्लवी के बारे में बताया, 'वो और मैं फेसबुक पर दोस्त हैं। जब भी मैं खुशी की फोटो शेयर करती थी तो वो लाइक करती थी। वो एक अच्छी लेडी है। इंदर भी अच्छा था। जो हो गया सो हो गया। उसकी मौत से मैं काफी दुखी हूं।'

पढ़ें: बिग बॉस 13: पहले टीजर में सलमान का खुलासा, चार हफ्तों में ही फिनाले के दावेदार मिल जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदर कुमार - फोटो : file photo
बता दें कि इंदर की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा कोपिकर का बयान आया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे बहुत दुख हुआ। ये किसी के साथ नहीं होना चाहिए। इंदर की ज्यादा उम्र भी नहीं थी। मैं सदमे में हूं। मैं उनकी फैमिली के लिए भी काफी दुखी हूं। उसकी लाइफ में बहुत अप्स एंड डाउन आए। वो टैलेंटेड एक्टर था लेकिन अपनी आदतों की वजह से बॉलीवुड में टिक नहीं पाया।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें