फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड बन इन बालाओं ने दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और टैलेंट का बिखेरा जलवा

Sun, 13 Aug 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा
भारत की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। मिस यूनिवर्स से लेकर मिस वर्ल्ड, मिस अर्थ सभी खिताबों पर भारतीय सुंदरियों ने कब्जा किया है। आइए जानते हैं भारत की इन मिस वर्ल्ड ब्यूटी क्वीन्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
रीता फारिया
रीता फारिया

रीता फारिया 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत की पहली महिला बनीं। वे पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं जो पेशे से एक डॉक्टर भी हैं। एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाया। रीता ऐसी इंडियन मॉडल थी जिनका क्रेज न सिर्फ इंडिया में बल्कि अमेरिका, आयरलैंड में लोगों के सिर चढ़कर बोलता था।

पढ़ें: इन भारतीय फिल्मों के आगे बौनी पड़ गईं हॉलीवुड मूवीज​
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन

ठीक 28 साल बाद भारत का मान एक और लड़की ने बढ़ाया। नाम था ऐश्वर्या राय। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने और दुनियाभर में इंडिया की खूबसूरती का परचम लहराने के बाद ऐश्वर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हॉलीवुड फिल्मों से लेकर Cannes Film Festival तक उन्होंने अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया।

4 of 6
डायना हेडन
डायना हेडन

1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। डायना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद से लोग उन्हें जानने लगे और वो फेमस होती गईं। डायना ने कई फिल्में जैसे 'अब बस' और 'तहजीब' में भी काम किया है।

पढ़ें: Independence day: 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी देश-विदेश में रचा ‌इतिहास​
विज्ञापन

5 of 6
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी

डायना हेडन के बाद और प्रियंका चोपड़ा से ठीक पहले एक और भारतीय सुंदरी के सिर सजा था मिस वर्ल्ड का ताज। उनका नाम है युक्ता मुखी। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद युक्ता ने कुछ ही फिल्में कीं। युक्ता हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में भी पारंगत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

साल 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब जीत प्रियंका ने पूरे देश का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि ने प्रियंका को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई और इससे उन्हें अपना फिल्मी करियर शुरू करने में भी काफी मदद मिली। प्रियंका वैसे तो एक्ट्रेस नहीं इंजीनियर बनने की चाह रखती थीं, लेकिन आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर कोई इन्हें अपना रोल मॉडल मानता है। प्रियंका स्कूल टेक्स्ट बुक में छपने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री भी हैं।

पढ़ें: जब ऑस्कर में इंडिया ने गाड़े झंडे, हर किसी को हुआ गर्व​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें