Indian Independence Day 2026 Special: आज देशभर में आजादी का उत्सव मनाया जाएगा। स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को याद किया जाएगा। इस मौके पर जानिए फिल्मी दुनिया के सितारों का कुछ चर्चित स्वतंत्रता सेनानियों से क्या नाता रहा है?
विज्ञापन
1 of 6
आजादी के संघर्ष में शामिल रहे फिल्मों सितारों के करीबी
- फोटो : अमर उजाला
आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक ने बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों में अभिनय किया है, जो देशप्रेम की बात करती हैं। देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा मन में भरती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान, शाहरुख के अलावा कई फिल्मी सितारे हैं, जिनके परिवार के सदस्य स्वतंत्रता आंदाेलन से जुड़े थे। देश की आजादी में इनके परिवार के सदस्यों ने भी अहम योगदान दिया था। जानिए, कौन हैं वो शख्सियतें-
विज्ञापन
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान
आमिर खान का रिश्ता भारत के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद से जाकर जुड़ता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद, आमिर खान की दादी आमना के चाचा थे। इस तरह आमिर खान का परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से गहरे तक जुड़ा था।
विज्ञापन
3 of 6
शाह रुख खान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहरुख खान
शाहरुख जब 15 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया। लेकिन पिता की कही बातें और यादें उनके जेहन में हमेशा रहीं। फरीदा जलाल के साथ किए गए एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था, ‘मेरा परिवार और खासकर मेरे पिता आजादी से पहले के भारत की राजनीति से बहुत गहराई से जुड़े हुए थे। मेरे पिता खुद देश के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानी थे। वह जनरल शाहनवाज जैसे लोगों से जुड़े हुए थे।’
4 of 6
अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर
अनिल कपूर और बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर मायानगरी बंबई (अब का मुंबई) आने से पहले स्वतंत्रता आंदाेलन से जुड़े थे। बाद में चचेरे भाई पृथ्वीराज कपूर के कहने पर वह बंबई आए। यहां आकर फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम किया। आगे चलकर वह जाने-माने प्रोड्यूसर बने।
विज्ञापन
5 of 6
शर्मिला टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता और स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान देने वाले रवींद्रनाथ टैगोर की करीबी रिश्तेदार हैं। वह टैगोर परिवार से अपनी मां और पिता दोनों की तरफ से जुड़ी हुई हैं।
रामचरण
साउथ अभिनेता राम चरण की मां का परिवार भी स्वतंत्रता की लड़ाई में शामिल था। राम चरण के नाना, अल्लू रामलिंगैया भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे। वह तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता भी थे।