फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Mon, 15 Aug 2022 09:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म जगत के कलाकार अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार मौजूद है, जो देश भक्ति की फिल्मों में सैनिक या पुलिस वाले बन देश की सेवा करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Stars - फोटो : Social media

फिल्म जगत के कलाकार अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार मौजूद है, जो देश भक्ति की फिल्मों में सैनिक या पुलिस वाले बन देश की सेवा करते नजर आते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी मौजूद हैं, जो असल जिंदगी में भी आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड के लिए माना जाता है कि यहां आने वाले ज्यादातर कलाकार ऐसे होते हैं जिनका फिल्मी बैकग्राउंड होता है। तो आइए आजादी के मौके पर जानते हैं इंडस्ट्री के उन कलाकारों के बारे में जिनके अभिनय ही नहीं बल्कि खून में भी देशभक्ति बसती है-

विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा आज अपने अभिनय के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अनुष्का शर्मा आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल उनके पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में थे। इंडियन आर्मी से रिटायर होने के समय वह कर्नल की पोस्ट पर थे।

विज्ञापन

3 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही देश की पहली मिस यूनिवर्स भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इंडस्ट्री में आने से पहले उनका अभिनय से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं था। अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी डिफेंस बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता विंग कमांडर शूबीर सेन इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
अपनी कई फिल्मों में आर्मी के जवान और पुलिस का किरदार निभा चुके अभिनेता अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी आर्मी बैकग्राउंड से हैं। अभिनेता अक्षय के पिता हरी ओम भाटिया आर्मी में जवान थे। हालांकि बाद में उन्होंने यह नौकरी छोड़ यूनिसेफ में अकाउंटेंट की नौकरी की। अक्षय की मानें तो आर्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से ही वह इतने अनुशासित हैं।

विज्ञापन

5 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा
फिल्म इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी डिफेंस बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री के पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में अधिकारी थे। हालांकि जब अभिनेत्री मात्र 13 साल की थी, तब एक सड़क दुर्घटना में एक्ट्रेस के पिता की मौत हो गई थी। फिलहाल प्रीति जिंटा के भाई दीपांकर भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा 
हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रही हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा का भी इंडस्ट्री में आने से पहले फिल्म जगत और अभिनय से कोई रिश्ता नहीं था। प्रियंका के पिता अशोक और उनकी मां मधु दोनों ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम करते थे। हालांकि साल 2013 में कैंसर की वजह से अभिनेत्री के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें