आजादी को मिले हमें 75 साल बीत गए हैं। इसी कड़ी में आज हम लोग 15 अगस्त के दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर हमारे देशवासी काफी खुश हैं और इसे लेकर उत्सुक भी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपना स्वतंत्रता दिवस कल यानी 14 अगस्त के दिन मनाया। आजादी के फौरन बाद दोनों देश बटवारे का कारण अलग हो गए थे। भारत पाकिस्तान को आजाद हुए 75 साल होने को हैं, उसके बाद भी दोनों देशों के बीच दुश्मनी ज्यों की त्यों बनी हुई है। कहते हैं सिनेमा देशों को जोड़ने का काम करता है। भारत की कई फिल्मों को देश-विदेश में खूब पसंद किया जाता है। वहीं पाकिस्तान में भारत की अधिकतर फिल्में विशेष तौर पर देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों को बैन कर दिया जाता है। पाकिस्तान के भीतर भारत की कई फिल्मों को बैन किया गया है। आजादी के इस शुभ अवसर पर आज हम जानेंगे आखिर वो कौन-कौन सी भारतीय फिल्में हैं? जो पाकिस्तान में बैन हो गई हैं।