हफ्ते दर हफ्ते ‘सैटरडे सैटरडे’ गाते रहे दिल्ली के गायक इंदीप बक्शी के इन दिनों दिन नहीं काटे कट रहे। ‘काला चश्मा’ लगाकर भी वह लोगों से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। इंदीप का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनका परिवार भी खतरे में। उनका गाना, बजाना और यहां वहां जाना सब बंद हो गया है। क्या है ये पूरा मामला, आइए खुद इंदीप से जानते हैं।
इंदीप ने अपने एक परिचित सुमित गोस्वामी के साथ मिलकर एक म्यूजिक वीडियो बनाया 'राज'। ये म्यूजिक वीडियो लोगों तक पहुंच पाए, उससे पहले ही सुमित का नाम लोगों तक पहुंच गया एक व्यापारी अमन बैसला को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के चक्कर में। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया और सुमित इस समय जेल में हैं। इंदीप की दिक्कतें यहीं से शुरू होती हैं।