फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने सील किया शाहरुख खान का फार्म हाउस, जब्त हो सकती 14 करोड़ की संपत्ति

Wed, 31 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Bollywood Life
आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का फार्म हाउस सीज कर दिया है। जानिए क्यों हुई यह कार्रवाई
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान
आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का अलीबाग स्थित डेजा वू फार्म हाउस अनौपचारिक रूप से सीज कर लिया है। खबर है कि अलीबाग में खेती की जमीन पर अवैध रूप से बंगला बनाने व जालसाजी करने के आरोप में फार्म हाउस पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : PTI
दरअसल, आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति कानून के तहत शाहरुख खान को दिसंबर महीने में नोटिस भेजा था। अगर नोटिस जारी होने के बाद 90 दिन के भीतर अभिनेता की ओर से इसका जवाब नहीं भेजा जाता तो संपत्ति जब्त कर नीलाम की जा सकती है। 

4 of 5
शाहरुख खान पर आरोप है कि उन्होंने खेती के नाम पर जमीन खरीदी थी लेकिन, बाद में वहां निजी इस्तेमाल के लिए फार्म हाउस बना लिया। फार्म हाउस कुल 19960 वर्गमीटर इलाके में फैला हुआ है, जहां स्वीमिंग पुल, बीच, प्राईवेट हैलीपैड आदि बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : ANI
इस फार्म हाउस की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन इसकी वास्तविक कीमत इससे पांच गुना तक ज्यादा हो सकती है। यह भी खबर सामने आई है कि जांच के दौरान आयकर अधिकारियों ने पाया कि संपत्ति शाहरुख के नाम पर नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल वे कर रहे हैं। इसलिए बेमानी संपत्ति कानून की धारा 2(9) के तहत उन्हें नोटिस भेजा गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें