जैसा की हम सभी जानते हैं कि कोई भी त्योहार हो हमारे बॉलीवुड सितारे हमेशा उसको सेलिब्रेट करने के लिए आगे रहते हैं। शनिवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया गया। इस मौके कई बॉलीवुड सितारों ने अपने पिता को बेहद खास तरीके से याद किया। किसी सेलिब्रिटी ने पिता के साथ अपनी बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो किसी ने सेमी न्यूड फोटो शेयर करके फादर्स डे सेलिब्रेट किया है। आइए एक झलक उन सेलिब्रिटीज पर जिन्होंने फादर्स डे को मनाया बेहद खास।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह ने पिता जगजीत सिंह भवानी के साथ अपनी फोटो शेयर की। फोटो में रणवीर सिंह ने लिखा- 'पप्पी टू पापा'
विज्ञापन
3 of 7
अर्जुन कपूर
एक्टर अर्जुन कपूर ने बेहद खास फोटो शेयर करते हुए पिता बोनी कपूर को फादर्स डे की बधाई दी। उन्होंने पापा बोनी कपूर और चाचा अनिल कपूर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फादर्स डे विश किया।
4 of 7
आलिया भट्ट
'राजी' फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए फादर्स डे सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
5 of 7
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के साथ वाली बचपन की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 'मेरे रोल मॉडल पिता ही मेरे लिए सबसे बड़े गिफ्ट हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सनी लियोनी
पता हो कि हाल ही में सनी लियोनी तीन बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ गुरूद्वारे के सामने की फोटो शेयर करते हुए पति डेनियल वेबर फादर्स डे की बधाई दी।
डेनियल वेबर
फादर्स डे के खास मौके पर सनी लियोनी के पति ने बेहद बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते फादर्स डे मनाया। उन्होंने बेटी निशा, पत्नी सनी लियोनी और खुद की सेमी न्यूड फोटो शेयर करके फादर्स डे सेलिब्रेट किया।