फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने अर्शी खान और सपना चौधरी को पछाड़ा, Google सर्च में रहीं टॉप पर

Thu, 28 Dec 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में डांस और अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली अर्शी खान और सपना चौधरी Google सर्च में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि पोर्न स्टार बैकग्राउंड होने के कारण सनी लियोनी को इंटरटेनमेंट की दुनिया में साल 2017 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। जानिए, कौन हैं टॉप 5 एक्ट्रेस...
 
Trending Videos
विज्ञापन

सनी लियोनी:

2 of 6
हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' यानी सनी लियोनी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हालांकि सनी लियोनी को ज्यादा सर्च करने का कारण पोर्नस्टार बैकग्राउंड होने के साथ साथ एक ये भी रहा कि उन्होंने इस साल एक लड़की को गोद लिया। इसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा है। वहीं दूसरे कारण सनी लियोनी का न्यूड फोटोशूट है। हाल ही में सनी ने अपने पति के साथ सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के लिए ये फोटोशूट करवाया था। 
 
विज्ञापन

अर्शी खान

3 of 6
सनी लियोनी के बाद गूगल पर सर्च होने वाली दूसरी सेलेब्रिटी रहीं बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट आर्शी खान। हालांकि बीते दिनों अर्शी बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं। मगर बिग बॉस-11 के घर में घुसते ही लोगों को उनके बारे में जानने की इच्छा बढ़ी। इतना ही नहीं हितेन तेजवानी के कारण भी आर्शी को गूगल पर लोगों ने ज्यादा ढूंढा।
 

सपना चौधरी

4 of 6
टॉप-5 की लिस्ट में तीसरा नाम है हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी का। हालांकि सपना खुद में जानी-मानी हरियाणा की हस्ती हैं, मगर बिग बॉस-11 के घर में जाने के बाद लोगों ने उन्हें और ज्यादा गूगल पर सर्च किया। सपना बिग बॉस के घर में एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं। मगर वो बिग बॉस में ज्यादा दिन तक नहीं रूक पाईं।  
 
विज्ञापन

विद्या वॉक्स

5 of 6
इस साल एकदम अलग पर्सनेलटी को भी सर्च किया गया। जिसका नाम विद्या वॉक्स है। विद्या भारत में जन्मी अमेरिकी यू-ट्यूब सेंसेशन हैं। वो अपने मैशअप वीडियोज की वजह से पॉपुलर हैं। वो हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम गानों का मैशअप करती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा पटानी

6 of 6
जी हां एमएस धोनी फिल्म की हीरोइन जानी दिशा पटानी को भी इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर ढूंढा है। 2017 में जहां दिशा को बोल्ड फोटो शूट के कारण लोगों ने सर्च किया। वहीं लोगों ने गूगल पर टाइगर श्रॉफ और दिशा के रिलेशनशिप को जानने के लिए गूगल पर सर्च किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें