फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड में रणवीर सिंह को आई सनी देओल की याद, ऐसे जाहिर की दिल की बात, वीडियो वायरल

Fri, 04 May 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड में इतनी मौज-मस्ती की है कि भारत आने के बाद भी उनका हैंगओवर उतरा नहीं हैं। वह लगातार अपनी उस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शाहरुख खान और सनी देओल को कॉपी करते नजर आ रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड पर अपने नाम से शुरू की गई रेल सेवा 'रणवीर ऑन टूर' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान उन्हें जाने क्या सूझी, वह सनी देओल पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना 'ओ घर आजा परदेसी' जोर-जोर से गाने लगे। यही नहीं,फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जिस तरह शाहरुख खान ट्रेन से लटक कर काजोल का इंतजार करते नजर आए थे, ठीक वैसी ही हरकत 'खिलजी' ने भी कर डाली।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह का यही वीडियो उनके एक फैन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है-

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Instagram
अपने नाम पर ट्रेन सेवा शुरू करने के बाद स्विट्जरलैंड टूरिज्म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबेसडर रणवीर सिंह मशहूर कॉमेडियन और एक्टर चार्ली चैपलिन के अवतार में नजर आए। वह  Corsier-sur-Vevey स्थित 'चैप्लिन्स वर्ल्ड' म्यूजियम पहुंचे जहां उन्होंने एक एक्ट परफॉर्म किया और उसकी क्लिप भी शेयर की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रनवीर सिंह - फोटो : SELF
हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्विट्जरलैंड... यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे।' कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह साल के अंत में दीपिका पादुकोण के साथ स्विटजरलैंड में ही शादी करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें