तमाम विरोध के बीच रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म के एक गाने 'घूमर' को लेकर करणी सेना ने काफी विवाद किया था। जिसके बाद इस सॉन्ग में कुछ बदलाव कर दिए गए। खास बात यह है कि फिल्म का यह विवादित गाना अमेरिका में काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में इस सॉन्ग पर अमेरिकी लोगों को भी थिरकते हुए देखा गया।
विज्ञापन
2 of 3
दरअसल यूएस में एनबीए मैच के दौरान भारतीय और अमेरिकन डांसर्स ने जमकर परफॉर्म किया। वहीं मैच के दौरान चीयर लीडर्स ने फिल्म के इस गाने पर जमकर डांस किया। जिसके बाद वहां मौजूद फैंस भी चीयर लीडर्स के फिल्म के इस गाने पर नाचने लगे।
सोशल मीडिया पर इस डांस को वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोगों के बीच इस गाने की लोकप्रियता कितनी है यह इस बात से ही पता चलती है कि हाल ही में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा को भी घूमर गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। हालांकि जिसके बाद अपर्णा भी विवादों में आ गई थीं।
बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो गई है और इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस भी कर लिया है।