साल 2018 कुछ बॉलीवुड स्टार्स के लिए अच्छा रहा है। वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार्स अपनी तस्वीरों को लेकर जमकर ट्रोल हुए। इस साल सलमान खान अपनी जेल की एक तस्वीर को लेकर चर्चा में रहे तो। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारें दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सोनम कपूर- आनंद आहुजा, प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर हिट रहे। आपको बताते हैं कि इस साल किन तस्वीरों की वजह से लोगों ने कुछ बॉलीवुड सितारों को ट्रोल किया।
विज्ञापन
2 of 6
bollywood
- फोटो : self
काला हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल भेजा गया था, जिसके बाद जेल के अंदर से एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सलमान कुर्सी पर बैठे नजर आए। बता दें तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर जोक्स बने। सलमान काफी आराम से कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठे नजर आए। जेल भेजे जाने के बाद भी जिस तरह रौब में वह पुलिस के सामने दिखे उससे सोशल मीडिया पर पुलिस जमकर ट्रोल हुई। मामले में किरकिरी होने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह को आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
bollywood
- फोटो : self
इस साल बॉलीवुड के कई सितारें शादी के बंधन में बंधे हैं। बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर-आनंद आहुजा, दीपिका-रणवीर , प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, ईशा अंबानी-आनंन पीरामल की शादी की तस्वीरें गूगल पर ज्यादा सर्च की गई हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी बड़े ही शांत अंदाज में की। कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए है। बता दें दीपिका और रणवीर सिंह ने मीडिया की नजरों से बचते हुए इटली के लेक कोमों में शादी की। प्रियंका और निक ने राजस्थान के उम्मेद भवन में शादी की।
4 of 6
bollywood
- फोटो : self
बता दें कुछ समय पहले शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस फोटो में सुहाना बिकिनी पहने अपने भाई-बहनों के साथ खड़ी नजर आ रही थी। इस फोटो को लेकर सुहाना खान को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
- फोटो : self
ईशा अंबानी की शादी हो चुकी है। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए। शादी के जश्न का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे ट्रोल हुए थे। इस वीडियों में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अभिषेक, शाहरुख, ऐश्नर्या मेहमानों को खाना परोसते नजर आए थे, जिस पर अभिषेक बच्चन ने कहा था कि सज्जन घोट की एक परंपरा होती है,जिसमें दुल्हन के घर वाले बारातियों को खाना खिलाते हैं।
फादर्स डे के मौके पर सनी लियोनी के पति डेनियल वीबर ने इंस्टाग्राम पर बिना कपड़ों के अपनी, सनी लियोनी और बेटी निशा की एक बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। इस फैमिली फोटो को देखकर लोगों ने सनी लियोनी के पति को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इस तस्वीर को देख लोग इसलिए भड़क गए थे, क्योकि सनी और उनकी छोटी सी बच्ची बिल्कुल न्यूड नजर आ रही थीं।