फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Khan Birthday: 'यादों की बारात' से मशहूर हुए थे इम्तियाज खान, 25 साल छोटी अभिनेत्री से रचाया था ब्याह

Tue, 15 Oct 2024 03:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Imtiaz Khan - फोटो : अमर उजाला
आज अभिनेता और निर्देशक इम्तियाज खान की जंयती है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय और निर्देशन से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था। इम्तियाज खान 'हलचल', 'प्यारा दोस्त', 'नूर जहां' और 'गैंग' जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए थे। इम्तियाज, मशहूर अभिनेता और हिंदी सिनेमा में गब्बर सिंह के नाम से मशहूर हुए अमजद खान के भाई थे। आइए आज उनकी जंयती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इम्तियाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज खान एक फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्म 15 अक्तूबर, 1942 को भारतीय अभिनेता जयंत के घर पर हुआ था। उनके छोटे भाई अमजद खान भी मशहूर अभिनेता थे जिन्हें गब्बर सिंह की भूमिका के लिए जाना जाता था। इम्तियाज ने दो बार शादी की थी, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका देसाई खान एक टीवी अभिनेत्री हैं। जोड़े ने एक बच्ची को गोद लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
इम्तियाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज खान ने फिल्मी दुनिया में धाक जमाने की पूरी कोशिश की और वह इसमें काफी हद तक सफल भी हुए। हालांकि, उन्हें छोटे भाई अमजद खान के जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं हो सकी। इम्तियाज को प्रसिद्धि साल 1973 की फिल्म 'यादों की बारात' से मिली। इस फिल्म में अभिनेता ने रूपेश के किरदार को जीवंत कर दिया था। 

4 of 5
इम्तियाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान ने 'यादों की बारात' (1973), 'डाक बंगला' (1987), 'चोर पुलिस' (1983) 'दया-ए-मदीना' (1975), 'दो गज जमीन के नीचे' (1972), 'धर्मात्मा' (1975), 'दयावान' (1988), 'हलचल' (2004), 'बंटी की बबली' (2005), 'नूरजहां' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इम्तियाज खान-कृतिका देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज खान ने उस दौर में अपने से 25 साल छोटी अभिनेत्री कृतिका देसाई से शादी रचाई थी। कृतिका देसाई छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। कृतिका देसाई 'शक्तिः अस्तित्व के एहसास की', 'उतरन' और अपने जमाने के सुपरहिट शो 'सुपरहिट मुकाबला' को भी होस्ट कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके और इम्तियाज के धर्म से लेकर दोनों के खान-पान के शौक भी काफी जुदा थे। हालांकि, प्यार इन सबसे ऊपर रहा और दोनों ने सभी बाधाओं को पार कर शादी रचाई थी। दोनों ने एक बेटी को गोद लिया था, जिनका नाम आयशा है। वहीं, इम्तियाज खान ने 15 मार्च, 2020 को 77 साल की उम्र में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें