फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Vaapas Aaunga Collection: नहीं चला इम्तियाज अली का जादू? ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन की केवल इतनी कमाई

Fri, 12 Jun 2026 05:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कैसा रहा और इसने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर काफी बज था। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खबर में जानिए फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की इस फिल्म के लिए पहले दिन ज्यादा खास नहीं रहा। फिल्म बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में थी, लेकिन इसे दर्शकों से खास रिसपॉन्स नहीं मिला। आज पहले दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक केवल 74 लाख का कलेक्शन किया है। हालांकि देर रात तक इसके आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी? 
आपको बता दें कि 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आउंगा' उस समय के दर्द को दिखाती है। फिल्म मेंं बंटवारे के कारण दो प्यार करने वाले बिछड़ जाते हैं, और इसके बाद कैसे अपनी आखिरी सांसों में भी एक वादे- ‘मैं वापस आऊंगा’ को पूरा करने की कोशिश करते हैं। 

4 of 5
'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसमें दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन फिल्मों से है टक्कर 
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, कई फिल्में अपनी किस्मत आजमां रही हैं। आज रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ को टक्कर देने के लिए भी कई फिल्में हैं।

ये भी पढ़ें- फैंस पर टिकेगा फैसला! राघव लॉरेंस ने की राजनीति में एंट्री, जनता की मांगी राय; क्या TVK में शामिल होंगे एक्टर?

इनमें राम चरण और जान्हवी की ‘पेद्दी’ है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसके अलावा ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ जैसी फिल्में मैं वापस आऊंगा को टक्कर दे सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें