फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव आजकल' का फर्स्ट लुक रिलीज, सारा-कार्तिक की दिखी गजब की केमिस्ट्री

Thu, 16 Jan 2020 12:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को फिल्म की स्टारकास्ट सहित फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्टर रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है जिसकी वजह कार्तिक और सारा का लुक है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Imtiaz Ali - फोटो : instagram
इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सारा, कार्तिक और इम्तियाज ने अपने अपने अंदाज में साझा किया। इम्तियाज ने 'लव आजकल' के पहले लुक को साझा करते हुए लिखा- 'मिलिए वीर और जो से। जिन्हें एक खास पल में कैमरे में कैद किया गया। इस साधारण और खास पल में इन दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है। #LoveAajKal' इम्तियाज के बाद कार्तिक ने इस पोस्ट को एक लाइन में लिखकर साझा किया जो अपने आप में दिलचस्प है। कार्तिक ने लिखा- 'वहां हैं नहीं जहां लेटे हैं...कहीं उड़ रहे हैं वीर और जो।'  
 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कार्तिक के बाद फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान ने भी फिल्म का पहला लुक साझा किया। सारा ने लिखा- 'मिलिए वीर और जो से। आइए हमारे वंडरलैंड में। ट्रेलर कल रिलीज होगा।' 'लव आजकल' फिल्म इम्तियाज अली की 'लव आजकल' फिल्म का सीक्वेल कहा जा रहा है जो 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।
 

 
 

4 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
'लव आजकल' की बात करें तो इसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अलावा रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 66 दिनों तक मुंबई, उदयपुर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हुई। यह फिल्म इसी साल 14 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी थीं, जिसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों सितारों के अफेयर की खबरें भी आईं। इम्तियाज की फिल्म में ये दोनों सितारे पहली बार काम कर रहे हैं। इम्तियाज अली का नाम सिनेमाजगत में मशहूर निर्देशकों में शुमार हैं। 'सोचा न था', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'कॉकटेल', 'तमाशा' और 'जब हैरी मेट सेजल' इन्हीं की फिल्में हैं। इम्तियाज की आखिरी रिलीज फिल्म 'लैला मजनू' है जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 

दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें