फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रॉकस्टार' रिलीज से पहले इम्तियाज अली ने नरगिस को दी थी ये हिदायत, जानें दिलचस्प किस्से

Thu, 13 Jun 2019 06:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Imtiaz Ali - फोटो : instagram
रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली का 16 जून को जन्मदिन है। इम्तियाज 16 जून को 46 साल के हो जाएंगे। इम्तियाज बिहार के दरभंगा के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इम्तियाज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है। बॉलीवुड में लीक से हट कर हिट फिल्में देने वाले इम्तियाज के बारे में आइए जानें कुछ दिलचस्प बातें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Imtiaz Ali
बॉलीवुड में 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसी मूवी से अपनी धाक जमा चुके इम्तियाज पिछले साल अपने अफेयर के कारण काफी चर्चा में रहे। खबरें थी कि इम्तियाज मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन-6 की कंटेस्टेंट सारा टोड के साथ रिलेशनशिप में हैं। सारा इम्तियाज से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां हैं। उस दौरान दोनों की एक साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Imtiaz Ali
इम्तियाज अली ने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में तो सफलता हासिल कर ली, लेकिन वह निजी जिंदगी को सफल बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इम्तियाज ने प्रीति अली से शादी तो रचाई लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2012 में दोनों अलग हो गए। 

4 of 6
socha na tha
इम्तियाज अली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सीरियल्स 'नैनान्द कुरुक्षेत्र' और 'इम्तेहान' के डायरेक्शन से की थी।इम्तियाज अली की डायरेक्टर के तौर पर पहली 'सोचा ना था' थी लेकिन अभय देओल और आयशा टाकिया स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म को बनाने में इम्तियाज अली को चार साल लगे थे और इस दौरान इम्तियाज ने जितना सीखा, वो उनकी आगे की फिल्मों में दिखा। 
विज्ञापन

5 of 6
Imtiaz Ali
इम्तियाज अली एवरग्रीन एक्टर दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और इम्तियाज के मुताबिक 'दिलीप कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनके द्वारा सिर्फ देखे जाने पर ही कोई भी एक्ट्रेस कांप सकती है'। खबरों के मुताबिक इम्तियाज पाकिस्तानी एक्ट्रेस इमान अली के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों का ब्रेक अप हो गया। इसके बाद इमान वापस पाकितान चली गई थीं। इससे पहले इम्तियाज का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rockstar - फोटो : file photo
फिल्म 'रॉकस्टार' की रिलीज से पहले इम्तियाज ने नरगिस फाखरी को पब्लिक में ना दिखने की हिदायत दी थी क्योंकि नरगिस बॉलीवुड के लिए नया चेहरा थीं लेकिन रणबीर और नरगिस के बार-बार पब्लिक में जाने की वजह से ये सरप्राईज फीका रह गया। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें