इम्तियाज अली
- फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज अली की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक में होती है। इम्तियाज ने अपनी फिल्मों के माध्यम से प्यार की अलग परिभाषा बताई है, जिससे हर सच्चा आशिक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है। इम्तियाज की रोमांटिक फिल्में देखकर हर कोई अपने प्यार के साथ बिताए हुए खुशनुमा पलों की यादों में खो जाता है। करियर की बात करें तो इम्तियाज ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत हिंदी धारावाहिक ‘नैनान्द कुरुक्षेत्र’ और ‘इम्तिहान’ से की थी। वहीं, उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘सोचा ना था’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।