फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका ने शेयर किया पोस्ट, बताई प्यार की असली परिभाषा

Thu, 14 Nov 2019 07:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) बॉलीवुड में सफल नहीं रहे। यहां तक कि बीते 4 साल से उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इसी बीच ऐसी खबरें आईं कि इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। बात इतनी बढ़ गई कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने पेरेंट्स के साथ रह रही हैं। लेकिन बाद में कहा जाने लगा कि दोनों एक दूसरे को एक और मौका देना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
इन सबके बीच अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर 'प्यार' की परिभाषा बताई है। अवंतिका ने लिखा है- 'आदर्श प्यार सिर्फ दो ईमानदार, समझदार और स्वतंत्र व्यक्ति के बीच पनप सकता है। सच्चे प्यार का मतलब एक-दूसरे पर निर्भरता नहीं है। यह सिर्फ उन दो लोगों के बीच हो सकता है जो खुद की पहचान को लेकर सुरक्षित महसूस करते हों'।
विज्ञापन

3 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
इससे पहले भी अवंतिका ने सोशल मीडिया पर मॉर्गन हार्पर निकोल्स (Morgan Harper Nichols) का एक कोट शेयर किया था जिसमें लिखा था 'कभी-कभी आपको चले जाना होता है। आपको इन चीजों को देखना चाहिए जिन पर भी अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आप रुक सकते थे, उन्हें वापस जीत सकते थे। इसके बावजूद आपको मजबूती के साथ फैसला लेना चाहिए, वहां से ऐसी जगह चले जाने का, जहां पर आपका स्वागत किया जाए।'

4 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
अवंतिका के घर छोड़कर जाने की खबरों के बाद उनकी मां वंदना मलिक का बयान आया था। अवंतिका की मां ने कहा कि हां, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और कुछ मतभेद हैं लेकिन सुलझाने की कोशिश में हैं। इमरान से अलग रहने के बाद अवंतिका ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
imran khan, avantika malik - फोटो : social media
लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें