फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने एक्टिंग को कहा अलविदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पांच खबरें

Thu, 19 Nov 2020 12:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान और अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल
आमिर खान के भांजे और 'देहली बेली' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इमरान खान ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। बीते कुछ दिनों से इमरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चल रहे थे। लेकिन इस बीच सामने आई ये खबर इमरान के फैंस को निराश करने वाली है।

आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, पांच साल पहले फिल्मों में आए थे नजर

 
विज्ञापन

2 of 5
शीतल पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम
‘उड़ान’ सीरियल से मशहूर हुई अभिनेत्री शीतल पांड्या ने अदाकारी को अलविदा करने का मन बना लिया है। 13 नवंबर को अदालत में शादी कर चुकीं शीतल 20 नवंबर को सात फेरे लेने वाली हैं। और, इसी दिन से उन्होंने टेलीविजन छोड़ देने का फैसला कर लिया है।

टीवी की इस हीरोइन ने लिया अभिनय से संन्यास का फैसला, कोर्ट जाकर चुपचाप इसलिए कर ली शादी


 
विज्ञापन

3 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
पूर्व अभिनेत्री सेलिना जेटली ने पिछले कुछ दिनों में बहुत से दुख झेले हैं। उन्होंने एक साथ दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसमें से एक बच नहीं पाया और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच में झूलता रहा। 17 नवंबर यानी वर्ल्ड प्रीमेच्योरिटी डे के दिन सेलिना ने सोशल मीडिया पर दिल छू जाने वाली एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट में उन्होंने प्रीमेच्योर बच्चों (समय से पहले जन्म लेने वाला) के जन्म पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके बच्चे के लिए दुआ करने की भी गुजारिश की है।

सेलिना जेटली को इसलिए आई याद उस बेटे की जो साथ न रह सका, ये पोस्ट पढ़कर आप भी आंसू रोक नहीं पाएंगे


 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर कानून लाने वाली है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। इस कानून को लाने से पहले राजनीति शुरू हो गई है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है।

'लव जिहाद' पर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, बोलीं- हिंदू महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए बनाया जा रहा कानून


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झुंड - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' की रिलीज अब खटाई में पड़ती नजर आ रही है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को हटाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील को भी खारिज कर दी, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग को कॉपीराइट के चलते रोक दिया गया था।

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओटीटी रिलीज पर भी फंसा पेंच


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें