फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान की जिंदगी में आ गई ये महिला, क्या इसी वजह से टूटा अवंतिका संग रिश्ता?

Sat, 23 Jan 2021 03:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) दोनों अलग हो गए हैं। इस बात की घोषणा इन दोनों ने कुछ महीने पहले ही की थी। हालांकि कभी भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि इन दोनों ने ये फैसला क्यों लिया। लेकिन अब खबर है कि इन दोनों के बीच अलगाव की वजह अभिनेता की जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
imran khan, avantika malik - फोटो : social media
शुरुआत में कहा जा रहा था कि इन दोनों के अलग होने की वजह इमरान खान का फ्लॉप करियर है। लेकिन अब ये सभी बातें झूठी बताई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक इमरान खान और अवंतिका मलिक के अलग होने की वजह अभिनेता की जिंदगी में आई एक महिला है। इस महिला का नाम लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
लेखा वॉशिंगटन इमरान के करीबी दोस्त पाब्लो चटर्जी की पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले तो इन दोनों के रिश्ते की खबर लेखा के पति को भी नहीं लगी थी। लेकिन इन दोनों के करीबी रिश्ते को देखते हुए लेखा के पति को भी पता चल गया। जिसके बाद इन दोनों का ही परिवार उजड़ गया। खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं कि इमरान ने लेखा के घर के पास ही जगह भी ले ली है।

4 of 5
Imran Khan
बताया जा रहा है कि बांद्रा के पाली हिल स्थित एक बिल्डिंग में इमरान ने घर लिया है। हालांकि इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं इमरान और अवंतिका का भी तलाक अब तक हुआ है या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा ये जा रहा है कि इन दोनों के तलाक के बाद ही इमरान अपने नए रिश्ते की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Imran Khan with avantika - फोटो : twitter
बता दें कि इससे पहले अवंतिका अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपने दुख को बयां कर चुकी हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि, 'मैं हील कर रही हूं। स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए, खाने-सोने और परेशान होने के बजाए और परिस्थिति से भागने के बजाए उसका सामना कीजिए। हीलिंग फीलिंग से ही संभव है।'

पढ़ें: Varun Dhawan Wedding: संगीत सेरेमनी से पहले नजर आए वरुण धवन, इन सितारों का लगेगा जमावड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें