फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान से अनबन के बाद पत्नी अवंतिका ने ऐसे भुलाया अपना दर्द, एक महीने से पति से रह रहीं अलग

Sun, 09 Jun 2019 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
imran khan, avantika malik - फोटो : social media
एक्टर इमरान खान इन दिनों पत्नी अवंतिका मलिक से मतभेदों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच अनबन होने के बाद अवंतिका बेटी को लेकर इमरान खान का घर छोड़कर चली गई थीं, जिसके बाद दोनों के परिवारवाले रिश्ते में सुधार की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इमरान से अलग होने के बाद उनकी बेटी इमारा का पहला जन्मदिन है, इस मौके पर अवंतिका ने एक पोस्ट शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 5
imara - फोटो : social media
अवंतिका ने इस दौरान सोशल मीडिया पर इमारा की तस्वीर के साथ लिखा कि 'यह चेहरा अहसास दिलाता है कि सबकुछ ठीक (मेरा मतलब है कि सबकुछ) है। 5 साल पहले जब तुम मेरी जिंदगी में आई मुझे ये अहसास हुआ कि प्यार ऐसा होता है। तुम मेरी आत्मा हूं। शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे।' अवंतिका के पोस्ट से साफ है कि इस वक्त वो बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं और सबकुछ भूलने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
करीब एक महीने से अवंतिका और इमरान खान अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर अवंतिका की मां वंदना मलिक का कहना है कि 'दोनों के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ है ना ही कोई बदलाव हुआ है। अब यह तो समय ही तय करेगा कि आगे क्या होगा।' 

4 of 5
imran khan, avantika malik - फोटो : social media
25 अप्रैल को अवंतिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा जिसे पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के रिश्ते में किस कदर मतभेद है। अवंतिका ने लिखा कि 'एक सुबह आप उठते हैं और सबकुछ अलग होता है। यही वह दिन है जब उसकी जिंदगी बदल गई है। यह केवल किसी आदमी के लिए नहीं और ना किसी काम के लिए है बल्कि अपनी खुशी के लिए है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Imran Khan with avantika - फोटो : twitter
इमरान खान ने साल 2011 में लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमारा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म जाने तू या जाने ना से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें