फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान से अलग रह रहीं अवंतिका की मां का छलका दर्द, सुलह को पहुंचीं तो दामाद का ऐसा था रिएक्शन

Tue, 10 Sep 2019 02:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
imran khan, avantika malik, vandana malik - फोटो : social media
आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में  हैं। हाल ही में उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट लिखा जिसके बाद कहा जाने लगा कि वो इमरान से तलाक ले सकती हैं लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। अब अवंतिका की मां वंदना मलिक ने पोस्ट लिखने की वजह बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
इमरान खान से अलग होने के बाद अवंतिका लंदन में यूरोपियन बारटेंडर स्कूल ज्वॉइन किया था। यह तीन हफ्ते का कोर्स था। एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट से बात करते हुए वंदना मलिक ने बताया कि लंदन से लौटने के बाद अवंतिका ने अपने रिश्ते को फिर से सुधारने की कोशिश की और इमरान खान को दूसरा मौका देने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
वंदना मलिक ने बताया कि एक मां होने के नाते उन्हें बेटी की फिक्र थी और वो इमरान से इस बारे में बात करने पहुंचीं।उन्होंने इमरान से कहा कि अवंतिका एक और मौका देना चाहती है। यह सुनने के बाद आश्चर्यजनक रूप से इमरान पीछे हट गए। लंबी बातचीत के बाद इमरान ने उनके प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि 'अगर रिश्ते में ही जहर घुला हो तो बचा क्या रह जाता है?'

4 of 5
avantika malik post - फोटो : social media
वंदना ने जब पूरी बात अवंतिका को बताई तब जाकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वो स्टोरी लिखी थी। उनके पोस्ट के बाद माना जा रहा था कि जल्द ही ये कपल तलाक ले सकता है। अवंतिका ने मॉर्गन हार्पर निकोल्स (Morgan Harper Nichols) का एक कोट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि 'कभी-कभी आपको चले जाना होता है। आपको इन चीजों को देखना चाहिए जिन पर भी अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आप रुक सकते थे, उन्हें वापस जीत सकते थे। इसके बावजूद आपको मजबूती के साथ फैसला लेना चाहिए, वहां से ऐसी जगह चले जाने का, जहां पर आपका स्वागत किया जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
imran khan, avantika malik - फोटो : social media
अवंतिका के पोस्ट में आगे लिखा था- 'यह फैसला लेना आसान नहीं होता है। अगर लोग आपके बारे में अपनी राय बदल दें। उन्हें लगे कि आप सच्चे नहीं हैं, फिर भी आपको वहां से चले जाने की जरूरत है। इस भरोसे के साथ कि आगे बहुत कुछ बाकी है।' अवंतिका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'आज मुझे यह देखने की जरूरत थी।' बता दें कि अवंतिका ने 24 अप्रैल को मुंबई के पाली हिल स्थित इमरान खान का घर छोड़ दिया था। वो अपनी मां के साथ रह रही हैं।

पढ़ें: जिम के बाहर कैमरे में कैद हुए इमरान खान, लंबे समय बाद अब दिखने लगे हैं ऐसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें