फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश के टॉप 10 बॉलीवुड सितारे, सलमान- ऋतिक से आगे निकलीं ये अभिनेत्रियां

Thu, 05 Dec 2019 09:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रौशन, दिशा पाटनी, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
हर साल की तरह इस साल भी IMDB की सूची जारी की गई है। इस सूची में ऐसे भारतीय सितारों का नाम हैं जो साल भर आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग में छाए रहे। इस रैंकिंग में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं। वहीं इस लिस्ट में शाहरुख-सलमान या ऋतिक नहीं बल्कि एक अभिनेत्री हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी - फोटो : Social Media
इस लिस्ट में पहला नंबर प्रियंका चोपड़ा का है। लंबे वक्त तक बॉलीवुड से दूर रहने वालीं प्रियंका ने इस साल फिल्म 'स्काई इज पिंक' से एक बार फिर से बॉलीवुड में एंट्री की। उसके बाद भी प्रियंका ने अक्षय, सलमान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि प्रियंका पूरे साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छाई रही थीं। प्रियंका के बाद दूसरे दूसरे स्थान पर अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम है। ये नाम भी चौंकाने वाला है। दिशा ने इस साल फिल्म भारत में सलमान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रौशन, कियारा आडवानी - फोटो : Social Media
तीसरे स्थान पर फिल्म वॉर और सुपर 30 फेम ऋतिक रोशन रहे। वॉर इस साल की सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी, जबकि सुपर 30 ने भी शानदार कलेक्शन किया था। इसके लिए रितिक चर्चा में भी रहे थे। वहीं चौथे नंबर पर कबीर सिंह की अभिनेत्री कियारा आडवाणी रहीं। 

4 of 6
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सलमान खान - फोटो : Social Media
इस सूची में अक्षय कुमार और सलमान खान पांचवें और छठवें स्थानों पर रहे हैं। सातवां स्थान मिला अभिनेत्री आलिया भट्ट को। आलिया ने इस साल गली ब्वॉय और कलंक से काफी नाम कमाया। इसलिए वो भी पेज व्यूज के मामले में टॉप 10 में शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना, रकुल प्रीत, शोभिता - फोटो : Social Media
फिल्म भारत में सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ आठवें स्थान पर रही हैं। नौवें स्थान पर रकुल प्रीत रहीं। रकुल इस साल दे दे प्यार दे और मरजावां में नजर आईं। दसवें स्थान पर शोभिता धुलिपाला रहीं। शोभिता मेड इन हेवन और बर्ड ऑफ ब्लड वेब सीरीज के लिए चर्चा में रहीं। बार्ड ऑफ ब्लड में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। अब वो द बॉडी में एक बार फिर इमरान के साथ दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईएमडीबी - फोटो : Social Media
बता दें कि यह लिस्ट आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग के जरिए तैयार की गई है, जो आईएमडीबी के 200 मिलियन से अधिक विजिटर्स के पेज व्यूज पर आधारित है। इस लिस्ट में जो कलाकार आए हैं, वो आईएमडीबी के साप्ताहिक स्टार मीटर पर पूरे साल हाई रैंक लेते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें