फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नाम से बुलाने पर भड़की इलियाना, पत्रकार को बोल दी इतनी बड़ी बात

Tue, 13 Mar 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ileana d'cruz
अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म रेड 16 मार्च को रिलीज हो रही है। इन दिनों दोनों ही कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान इलियाना काफी नाराज हो गईं। अब नाराज होना तो बनता है मामला ही कुछ ऐसा था कि इलियाना को नाराजगी जाहिर करनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 4
रेड - फोटो : self
दरअसल फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे रेड के ये स्टार्स मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तभी वहां मौजूद एक जर्नलिस्ट ने दोनों स्टार का परिचय कराया। जहां अजय को बतौर सुपरस्टार कहकर बुलाया गया वहीं इलियाना के नाम के आगे स्टार लगाना तो दूर उनका सरनेम भी गलत बुलाया गया।
विज्ञापन

3 of 4
Ileana D'Cruz
इवेंट में मौजूद जर्नलिस्ट ने इलियाना को इलियाना डिसूजा बुला दिया। जब ऐसा तीन बार हुआ तो इलियाना ने पत्रकार को जमकर फटकार लगाई। इलियाना ने कहा, आप पहले घर से होमवर्क करके आया करें। किसी के नाम को इस तरह से मिक्सअप करके आप सामने वाले को बुरा महसूस कराते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ileana d'cruz
रेड को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका’ बनाई थी। फिल्म मेकर्स का दावा है कि ये देश की पहली फिल्म है, जो इनकम टैक्स रेड पर आधारित है। फिल्म की कहानी साल 1980 में देश के एक हाई प्रोफाइल इनकम टैक्स रेड से जुड़ी हुई है। यह फिल्म 16 मार्च 2018 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें