फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर वापसी की कोशिश में लगे कपिल शर्मा को एक और झटका, इस एक्ट्रेस को मिला टॉप पोजीशन

Sat, 06 Oct 2018 10:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कभी टीवी के सबसे बड़े सेलिब्रिटी में से एक कपिल शर्मा अब दोबारा वापसी के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। कपिल की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले साल उन्हें इस वक्त तक मोस्ट सेंसेशनल सेलिब्रिटी का तमगा हासिल हुआ था लेकिन एक साल बीतते-बीतते काफी कुछ बदल गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Ileana
दरअसल, मैक्फी मोस्ट सेंसेशनल सेलिब्रिटी सर्वे सामने आया है। पिछले साल इस लिस्ट में टॉप पर कपिल शर्मा थे लेकिन इस बार उन्हें एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने मात देते हुए नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है। इलियाना के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, तीसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं। वहीं इस लिस्ट में प्रीति जिंटा, तब्बू, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, परिणिति चोपड़ा और गोविंदा का नाम शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
Ileana D Cruz
गौरतलब है कि लिस्ट में उन सेलिब्रिटीज को जगह मिलती है, जिसके नामों को हैकर्स इसलिए इंटरनेट पर इस्तेमाल करते हैं, जिससे गलत वजहों के लिए बनाई गई वेबसाइट्स की तरफ यूजर्स आकर्षित हों। हैकर्स की ओर से इस बार सबसे ज्यादा इलियाना डिक्रूज का नाम इस्तेमाल किया गया।

4 of 5
Ileana D’Cruz
दरअसल, इंटरनेट के इस दौर में सेलिब्रिटीज के फैंस अपने स्टार के बारे में सर्च करने के लिए कुछ ऐसी वेबसाइट्स पर क्लिक करते हैं जो उनके लिए सुरक्षित नहीं है। बस हैकर्स इसी का फायदा उठाते हुए ऐसे सेलिब्रिटीज के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें फैंस ज्यादा से ज्यादा सर्च करते हैं। हैकर्स ऐसे यूजर्स का कम्प्यूटर और मोबाइल डाटा चुराने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ileana D'Cruz
साइबर एक्सपर्ट हमेशा इंटरनेट यूजर्स को सलाह देते हैं कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऐसे में उन्हें साइबर फ्रॉड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इलियाना के वर्क फ्रंट की बात करेें तो फिलहाल वो तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें