फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने खोला बॉलीवुड का काला सच, कास्टिंग काउच पर कही बड़ी बात

Wed, 14 Mar 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने कास्टिंग काउच पर बेखौफ अपनी बात रखी। बकौल इलियाना डी क्रूज, 'कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाने वालों का करियर खत्म हो जाएगा। हां, यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन मैं इस बात से सहमति रखती हूं कि जो भी कास्टिंग काउच के बारे में बोलता है, उसका करियर खत्म हो जाता है'।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलियाना ने बताया कि कुछ साल पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक जूनियर आर्टिस्ट ने उनसे सलाह मांगी थी कि इन सभी चीजों के साथ कैसे डील किया जाता है। मैंने उससे कहा, ”मैं यह तय नहीं कर सकती, यह तुम्हारा फैसला है, कोई भी तुम्हें इसके लिए मजबूर नहीं कर सकता। बहुत से लोगों ने यह किया है और यह पूरी तरह से उसके ऊपर निर्भर करता है कि क्या वह करना चाहती है या नहीं। जहां तक शोषण और उत्पीड़न का संबंध है, मैं इसका कभी साथ नहीं देती।”
विज्ञापन

3 of 4
इलियाना ने आगे कहा, ”अगर टॉप एक्टर-एक्ट्रेस पर ऐसे संगीन आरोप लगते हैं तो ऐसे में टॉप एक्टर-एक्ट्रेस को ही आगे आकर विरोध करना होगा ताकि कोई फर्क पड़ सके। याद हो कि कुछ समय पहले हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स भी कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाने लगे थे।
विज्ञापन

4 of 4
साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरआत करने वालीं इलियाना डीक्रूज ने बॉलीवुड में 'बर्फी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'मैं तेरा हीरो', 'रूस्तम' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी अगली फिल्म 'रेड' है, जिसमें वो अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें