फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलियाना डिक्रूज ने किया बीमारी का खुलासा, बोलीं- इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता...

Sun, 15 Sep 2019 11:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ileana dcruz
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड के बीच काफी झगड़ा हुआ लेकिन इसके बाद दोनों में से कोई भी सुलह के लिए राजी नहीं हुआ। हाल ही में इलियाना ने अपनी एक बीमारी का खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके फैंस परेशान हो उठे।
विज्ञापन

2 of 6
ileana dcruz
शनिवार को इलियाना डिक्रूज ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए बताया कि वो नींद में चलती हैं और इस वजह से उनके पैरों में घाव हो जाते हैं। इलियाना ने अपने प्रशंसकों संग साझा करते हुए ट्विटर पर इस बात को लिखा है।
विज्ञापन

3 of 6
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना ने लिखा- 'मैं अब इस बात को पूरी तरह से मान चुकी हूं कि मैं नींद में चलती हूं। शायद ऐसा ही है क्योंकि सुबह उठने पर जब रहस्यमयी ढंग से मेरे पैरों में सूजन या घाव देखने को मिलते हैं तो इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता।'
 

 

4 of 6
इलियाना डिक्रूज - फोटो : file
इलियाना के इस पोस्ट को पढ़कर उनके फैंस काफी चिंता करने लगे हैं। कुछ ने उन्हें डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी तो कुछ ने उनसे कहा कि वो अपने कमरे में कैमरा लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Ileana D’Cruz
एक यूजर ने लिखा- 'जब आप जागती हैं तो खुद को बिस्तर पर ही पाती हैं या किसी और जगह पर यदि खुद को किसी और जगह पर पाती हैं तो यह स्लीप वॉकिंग है अन्यथा आप भूतों की शिकार हो सकती हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ileana D'Cruz
एक और यूजर ने लिखा- 'मेरा एक दोस्त भी स्लीपवॉक करता है। इसका कोई सच्चा इलाज नहीं है। ट्रिगर्स से बचने के लिए खुद को खुश रखें। एक कैमरा इनडोर, मैट अलार्म, डोर अलार्म खरीद कर लगवाएं।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें