फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2018: अरिजीत सिंह चुने गए बेस्ट सिंगर, रणबीर कपूर की इस फिल्म ने भी अपने नाम किया एक अवॉर्ड

Sun, 24 Jun 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
iifa
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी यानी आईफा IIFA अवॉर्ड थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुरू हो चुका है। अनिल कपूर, करण जौहर, श्रद्धा कपूर सभी बैंकॉक में मौजूद हैं। इस साल आईफा के 19 साल पूरे हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ नया किया जा रहा है। इस बार इन पुरस्कारों में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा भी परफॉर्म करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
iifa
जहां वरुण धवन ने शनिवार को बैंकाक के एक मॉल में 'टन टना टन', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'पलट' आदि गानों पर अपने फैंस के साथ ठुमके लगाते हुए देखा गया। वहीं आईफा में शिरकत करने बैंकॉक पहुंची रेखा का जुदा अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 5
IIFA 2018
बता दें थाईलैंड की राजधानी बैंगकॉक में 10 साल बाद आईफा अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में पहुंचे सभी कलाकार एक से बढ़कर एक परफार्मेंस देकर आईफा में चार चांद लगाने वाले हैं। टीवी की फेमस कलाकार मौनी राय आईफा में पहली बार परफॉर्म कर रही थीं।

4 of 5
IIFA 2018
22 जून से आईफा अवॉर्ड का आगाज हुआ है। इस इवेंट में पहले दिन आईफा रॉक्स का आयोजन किया गया। आईफा रॉक्स 2018 की इस शाम को बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर्स और कंपोजर्स ने अपनी अवाज की जादू से सजाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arijit singh
प्रीतम को फिल्म 'जग्गा जासूस' में बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अवॉर्ड दिया गया है। तो वहीं बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह और मेघना मिश्रा ने अपने नाम किया। अरिजीत सिंह को यह अवॉर्ड 'जब हैरी मेट सेजल' के 'हवाएं' गाने के लिए मिला। 24 जून यानि की आज रात को आईफा अवॉर्ड 2018 के मुख्य पुस्कार की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें