फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022: जैकलीन फर्नांडीज को एयरपोर्ट पर देख खुश हुए फैंस, सलमान, रितेश, शाहिद और नोरा ने जमकर की रिहर्सल

Fri, 03 Jun 2022 05:59 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अबू धाबी
विज्ञापन
1 of 5
आइफा 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अबू धाबी
आइफा पुरस्कारों की हलचल यहां अबू धाबी में शुक्रवार को दिन भर देखने को मिली। शुक्रवार की शाम होने वाली संगीतमयी शाम आइफा रॉक्स के लिए देवी श्री प्रसाद ने अपने मशहूर गाने श्रीवल्ली के स्टेप्स पर जमकर रिहर्सल की तो शाहिद कपूर की रिहर्सल देखने के लिए लोगों का हुजूम जुटा रहा। नोरा फतेही का आकर्षण भी यहां लोगों के सिर चढ़कर बोलता दिखा। शनिवार की शाम के मेजबान सलमान खान और रितेश देशमुख अपनी लाइनों की रिहर्सल करते दिखे और इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती भी की। लेकिन, दिन की सुर्खी बनाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने जो प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बीच अदालत से अनुमति पाकर यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आइफा 2022 में शाहिद कपूर और गुरू रंधावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अबू धाबी
आइफा अवार्ड्स और वीकेंड के दूसरे दिन की शुरुआत प्राइम वीडियो की प्रेस कांफ्रेस से हुई जिसमें ओटीटी ने अपनी पहली तमिल सीरीज के प्रसारण की तारीख का एलान किया। इसके अलावा यहां पहुंचे सितारे एतिहाद एरेना के मंच पर अपनी शुक्रवार शाम और शनिवार की प्रस्तुतियों की रिहर्सल करते नजर आए। शुक्रवार की शाम आइफा रॉक्स के नाम रहेगी जिसमें यो यो हनी सिंह, गुरु रंधावा, असीस कौर, ध्वनि भानुशाली की प्रस्तुतियों पर तो लोग झूमेंगे ही, सबको अपने हिट गाने श्रीवल्ली पर नचाने का इरादा इसके संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी भी रखते हैं। अबू धाबी में दक्षिण भारतीयों की खासी तादाद है और ऐसे में डीएसपी ने इस गाने के लिए रिहर्सल के दौरान खासी मेहनत भी की।
विज्ञापन

3 of 5
आइफा 2022 की मेजबानी करेंगे रितेश देशमुख और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अबू धाबी
शनिवार शाम के आइफा अवार्ड्स के लिए भी खास तैयारियां चल रही हैं। इस शाम की मेजबानी सलमान खान और रितेश देशमुख को करनी है। दोनों की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। दोनों मेजबानों ने अपनी लाइनों की मंच पर आकर खूब रिहर्सल की और इस दौरान स्क्रिप्ट की लाइनों को लेकर दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती भी करते नजर आए। रितेश ने गुरुवार को मनीष पॉल को जब बेस्ट होस्ट कहकर संबोधित किया था तो इस पर सलमान ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए खुद को भी अच्छा होस्ट कहा था।

4 of 5
आइफा 2022 में प्रस्तुति देने के लिए रिहर्सल करते सितारें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अबू धाबी
आइफा अवार्ड्स नाइट के लिए शाहिद कपूर, नोरा फतेही, सारा अली खान और बाकी सितारे भी खूब रिहर्सल करते दिखे। शाहिद कपूर को बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके रचित गानों पर डांस करना है। शाहिद कपूर यहां फुल मूड में दिखे और उनकी ऊर्जा डांस के दौरान हमेशा लोगों को लुभाती रही है। नोरा फतेही ने भी यहां अपने पूरे ग्लैमर और पूरी अदाओँ के साथ डांस रिहर्सल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिज, गुरु रंधावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अबू धाबी
शुक्रवार को भी फिल्मी सितारों का अबू धाबी पहुंचना जारी रहा। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या को भी आइफा अवार्ड्स में हिस्सा लेना है, उनका इंतजार प्रशंसक सुबह से करते दिखे। इस बीच अर्जुन रामपाल और गुरु रंधावा को एयरपोर्ट से बाहर आते देखा गया। प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी अरसे बाद देश से बाहर निकलकर यहां पहुंची हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें